एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu ने शिरोमणि अकाली दल पर बोला हमला, सुखबीर बादल पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने अकाली दल के वादों को खोखला करार दिया है. सिद्धू ने सुखबीर सिंह बादल को जमकर निशाने पर लिया.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल को निशाने पर लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एक बिजनेसमैन हैं, जो दूसरों का कारोबार छीनना चाहते हैं. सिद्धू ने अकाली दल के वादों को खोखला करार दिया है.

नवजोत सिंह सिद्धू अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल को घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. ने कांग्रेस के स्थानीय पार्षदों की एक बैठक में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने बादल की ओर से औद्योगिक और व्यावसायिक घरानों से किए गए विभिन्न वादों को खोखला करार दिया.

बादल पर परिवहन और केबल कारोबार में एकाधिकार रखने का आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा, "सरदार सुखबीर एक व्यवसायी हैं और वह यहां व्यापार करने और दूसरों का बिजनेस छीनने के लिए हैं."

अरविंद केजरीवाल पर भी बोला हमला

शिअद प्रमुख बादल ने दो दिन पहले कहा था कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों बाद उनके गठबंधन के सत्ता में आने पर छोटे उद्योग और व्यापारियों के लिए एक मंत्रालय बनाया जाएगा. उन्होंने बाहरी विकास शुल्क में 50 प्रतिशत कटौती सहित कई प्रोत्साहन देने का भी वादा किया था.

बादल पर कारोबारियों से खोखले वादे करने का आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा, ''दो-तीन दिन पहले अकाली दल के अध्यक्ष यहां आए और खोखले वादे किए और उद्योग जगत के बारे में बहुत कुछ कहा.''

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के वादों पर भी सवाल खड़े किए थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा था कि पहले दिल्ली के सीएम इन वादों को वहां लागू करके दिखाए जहां उनकी सरकार है.

Charanjit Singh Channi की सरकार का बड़ा दांव, 113 फसलों पर दी जा सकती है एमएसपी गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget