एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू का दावा- किसी पद और चुनाव के लिए नहीं है पंजाब मॉडल

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा चुनाव में पंजाब मॉडल पेश कर रहे हैं. सिद्धू की ओर से पंजाब मॉडल को लेकर बड़ा दावा किया गया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 'पंजाब मॉडल' के जरिए प्रचार अभियान चला रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) इसी मॉडल के जरिए कांग्रेस हाईकमान पर सीएम उम्मीदवारी के लिए दबाव बना रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि दावा किया है कि उनका पंजाब मॉडल किसी पद या चुनाव के लिए नहीं बल्कि पंजाब के लोगों के लिए है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल के तहत यूथ, स्किलिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम की घोषणा की. उन्होंने यहां मीडिया से कहा कि ''पंजाब मॉडल महज चुनावी मॉडल नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों के लिए बनाए गए भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक कारकों पर आधारित एक अच्छी तरह से रिसर्च किया गया टेलर-मेड सॉल्यूशन मॉडल है.''

सिद्धू ने कहा, ''आज के युवा पंजाब को आशा देते हैं. उनके पास अपार ऊर्जा है और भारत और विदेशों में उनकी उपलब्धियों के माध्यम से यह साबित हुआ है. इसलिए, युवाओं, कौशल, उद्यमिता और खेल के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए एक समग्र रोडमैप होना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि उन्हें विदेश नहीं जाना पड़े.''

सिद्धू ने किया पांच लाख रोजगार का वादा

सिद्धू ने अगले पांच सालों में शहरी रोजगार गारंटी मिशन के माध्यम से 5 लाख से अधिक रोजगार देने और नशामुक्ति केंद्र बनाने का वादा किया. सिद्धू ने कहा, ''युवाओं को व्यापार, खेल और विकास की गति प्रदान की जाएगी और उन्हें राज्य का भावी नेता बनाया जाएगा. युवा, कौशल और उद्यमिता कार्यक्रम राज्य का चेहरा बदल सकता है. युवा, कौशल और उद्यमिता कार्यक्रम राज्य का चेहरा बदल सकता है. यह इस बदलाव का हिस्सा बनने और भविष्य बनाने का समय है, जिसमें हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी उसमें रहे.''

नवजोत सिंह सिद्धू अपने पंजाब मॉडल को कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा बनाने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है. कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी.

Punjab Election 2022: कांग्रेस में बगावत, मंत्री गुरजीत ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, बेटे के लिए कर रहे हैं प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget