एक्सप्लोरर

Congress के लिए मुश्किल बन गए हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ना हटा पा रही है और ना मना पा रही है

Punjab News: अमरिंदर सिंह के बाद सिद्धू ने चन्नी सरकार के काम से भी नाखुशी जाहिर की है. सिद्धू हालांकि अपनी दावेदारी पेश करने से भी नहीं चूके.

चंडीगढ़: क्या कांग्रेस के लिए भस्मासुर बन गये हैं नवजोत सिद्धू? आख़िर चाहते क्या हैं सिद्धू? पंजाब का CM बनना? तो CM बनने के लिए सबके काम में खोट निकलना सिद्धू की सियासत बन गया है? कैप्टन को गिरा कर सिद्धू पंजाब कांग्रेस में जिस मुक़ाम पर पहुंचे थे वहां से इस्तीफ़े का दांव खेलकर वो खुद ही गिर पड़े. 

कांग्रेस ना सिद्धू को मना पा रही है ना उनको हटा पा रही है और सिद्धू की शर्तों का सिलसिला ख़त्म होना तो दूर रोज़ लंबा हो रहा है. असल में सिद्धू सेल्फ स्टॉल्ड पॉलिटिक्स कर रहे हैं और पार्टी में एक बड़ा धड़ा सिद्धू को किनारे करने की जुगत में लगा है. कांग्रेस की सबसे बड़ी मजबूरी सिद्धू का चेहरा और छवि है वर्ना उनके हठ की सज़ा पार्टी उनको दे चुकी होती. 

चन्नी सरकार से नाखुश हैं सिद्धू

सिद्धू कैप्टन के बाद चन्नी सरकार की कारगुजरियों से भी नाखुश हैं. सोमवार को चंडीगढ़ की एक सभा में यह साफ़ भी हो गया और सबूत भी मिल गया. सिद्धू ने खुले मंच से कहा ''नवजोत सिधु पंजाब के साथ खड़ा है. पोने पांच साल तो कोई नहीं पूछता. आखिरी दो महीने में ये भी लो वो भी लो. उस से पूछो कहां से देगा.'' 

सिद्धू यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, ''राजनीति एक धंधा बन चुकी है. वो लोग खत्म हो गए जिनके पीछे पूरा देश चल पड़ता था. पंजाब को पिछले 25 साल मे गिरवी रख दिया है. ये जो कर्ज है पंजाब की जनता ने उतारना है. पेट्रोल पर कीमतें 100 रुपए से पार हो चुकी हैं.'' 

सिद्धू ने कहा, ''झूठ बोलता है वो आदमी जो कह रहा है कि खजाने भरे हुए है. अगर ये सच है तो दे दो अध्यापको को 50 - 50 हजार रुपये सैली. जो विरोध कर रहे है प्रदर्शन कर रहे है उनको देदो फिर. अगर खजाना भरा हुआ है तो सभी कच्चे मुलाजमो को पकके कर दो. और जिनको पेंशन नही मिली उनको पेंशन दो.'' 

सिद्धू ने पेश की अपनी दावेदारी

नवजोत सिद्धू ने कहा कि ''अगर मै चुनाव जीता तो मै दूसरी पैशन नही लूंगा. खजाने भरे है तो राज्य पर कर्ज क्यों चढ रहे हैं. पंजाब को योग्य स्वामी चाहिए. गुरुओं की ये धरती अपना वारिस खुद चुनेगी. पार्टी का कार्यकर्ता रूठ गया है और रूठ कर घर बैठ गया है. कार्यकर्ता कभी EX नहीं होता है.''

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का कहना है, ''भ्रष्टाचार खतम करने के लिए उपर के लोगो सजा देनी होगी. सिद्धू को कुछ नहीं चाहिए. आप पंजाब को बदल सकते हो पर कोई भी लोलीपाप पर न बिके. आज लोकतंत्र नहीं है आज भयतंत्र है.''

सिद्धू ने अपनी दावेदारी पेश करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया. उन्होंने कहा, ''इस बार पंजाब मे सरकार नैतिका पर बनेगी. जो भी आएगा वो बताए कि इस राज्य से माफीया राज कैसे खत्म होगा.  महाराजा रंजीत सिंह के पंजाब को छोटा सा पंजाब बना दिया. बीएसएफ को पंजाब मे लगा दिया है . बार्डर सिक्योरिटी फोर्स 5 किलोमीटर तक थी. आखिर मे कहना चाहता हूं मै हुं ना.''

Arvind Kejriwal ने फिर से कांग्रेस पर बोला हमला, टिकट बंटवारे को लेकर दी यह चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget