एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने बढ़ाई MSP तो हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को घेरा, जानें क्या कहा?

Nayab Singh Saini News: सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के लोग झूठा प्रचार करते थे कि MSP बंद हो जाएगी. जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो पहली कलम से एमएसपी को बढ़ाने का काम किया.

Haryana News: केंद्र सरकार ने बुधवार को 14 खरीफ फसलों पर एमएसपी को बढ़ा दिया है. धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहतरीन फैसला बताया है. वहीं मोदी सरकार के एमएसपी बढ़ाने के बाद सीएम सैनी ने विपक्ष को भी जमकर घेरा है.

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "विपक्ष के लोग झूठा प्रचार करते थे कि एमएसपी बंद हो जाएगी. जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो पहली कलम से एमएसपी को बढ़ाने और किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया.

 

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. यह कदम प्रमुख राज्यों मे विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है।

धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी सरकार के चावल के बड़े अधिशेष से जूझने के बावजूद की गई है, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण है.

गौरतलब है कि धान मुख्य खरीफ फसल है. खरीफ फसलों की बुवाई आमतौर पर जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है और अक्टूबर 2024 और सितंबर 2025 के बीच इसका विपणन होता है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि बाकी फसलों के लिए, किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Haryana: किरण चौधरी के आरोपों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया, कहा- ‘अपने स्वार्थ में कोई...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
Punjab News: पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब पुलिस की नई पहल: ‘सांझ राहत केंद्र’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget