एक्सप्लोरर

Punjab: पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की बढ़ सकती है मुश्किलें, लुकआउट सर्कुलर हुआ जारी, वापस ली जमानत याचिका

Chandigarh: पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. पंजाब विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत बादल केस दर्ज होने के बाद विदेश भाग सकते है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है. बादल की विदेश भागने की संभावना को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी हो गया है. पंजाब विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत बादल केस दर्ज होने के बाद विदेश भाग सकते है. आपको बता दें कि मनप्रीत बादल पर विजिलेंस ब्यूरो ने लैंड अलॉटमेंट के केस में फ्रॉड का केस दर्ज किया है. मनप्रीत के अलावा इस मामले में 5 और आरोपियों को नामजद किया था.

बादल ने जमानत याचिका वापस ली
मनप्रीत बादल की तरफ से गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिन पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी. जिसे उन्होंने वापस ले लिया है. मनप्रीत ने बठिंडा सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी. बादल के वकील सुखविंदर सिंह भिंडर की तरफ से कहा गया है कि जब याचिका लगाई गई थी तो मामले को लेकर जांच चल रही थी. अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है, तो नए फैक्ट के साथ याचिका दायर की जाएगी. 

बादल पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार 
पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है. विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को मुक्तसर के गांव बादल स्थित उनके घर पर रेड भी मारी थी. इस दौरान मनप्रीत बादल वहां नहीं मिले थे. वहीं इस मामले को लेकर अब तक विजिलेंस ब्यूरो ने राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद 28 सितंबर तक रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है. 

अपनी ही पार्टी के नेता की शिकायत पर फंसे बाद
आपको बता दें कि बठिंडा के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने मनप्रीत बादल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिस समय बादल कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और सरूप चंद सिंगला अकाली दल के नेता थे, उस समय ये शिकायत दर्ज करवाई गई थी. बाद में पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला और मनप्रीत बादल बीजेपी में शामिल हो गए. 

यह भी पढ़ें: Punjab: मुक्तसर पुलिस की हवालात में वकील से 'क्रूरता', SP समेत इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget