एक्सप्लोरर

Punjab News: छात्रों की मदद के मुद्दे पर मनीष तिवारी ने चन्नी और सिद्धू को घेरा, पूछा- कहां गायब हैं

Punjab News: मनीष तिवारी ने भारतीय छात्रों की मदद के मुद्दे पर चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में ये नेता गायब हैं.

Punjab News: यूक्रेन में भारतीय छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस में छिड़ी आंतरिक कलह और तेज हो गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने अपनी पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया है. मनीष तिवारी ने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi), प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu), पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ गायब हैं.

मनीष तिवारी ने सवाल किया कि चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश चौधरी और सुनील जाखड़ कहां हैं. मनीष तिवारी ने कहा, ''ये चारों नेता कहां हैं तथा इनकी 'निष्ठुरता' देखकर उन्हें शर्म आती है.''

मनीष तिवारी ने यह कटाक्ष भी किया कि सत्ता है या सबकुछ खत्म है? तिवारी ने अपनी ही पार्टी के इन नेताओं पर उस वक्त निशाना साधा जब उन्होंने पंजाब के कुछ अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात करने पहुंचे थे. मनीष तिवारी की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए प्रयास तेज करने का आग्रह किया गया.

विरोधियों पर भी बोला हमला

तिवारी के साथ रवनीत बिट्टू, गुरजीत औजला, अमर सिंह और जसबीर गिल भी मौजूद थे. तिवारी ने ट्वीट किया, "मैं दुखी हूं कि पंजाब कांग्रेस के नेता उस वक्त न दिखाई दे रहे है, न कुछ बोल रहे हैं जब हमारे हजारों बच्चे खतरे में हैं. क्या सिर्फ पंजाब के सांसदों को ही कोशिश करनी होगी? चन्नी, सिद्धू, जाखड़ और हरीश चौधरी कहां हैं? क्या सत्ता है या सब खत्म?" 

मनीष तिवारी ने पंजाब के प्रमुख विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा अपना कर्तव्य क्यों नहीं निभा रही हैं?

Russia Ukraine War: भगवंत मान केंद्र सरकार पर बरसे, कहा- इस नाकामी के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget