एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: मनीष तिवारी ने कांग्रेस पर खड़े किए गंभीर सवाल, सुनील जाखड़ पर भी बोला हमला

Punjab Election 2022: मनीष तिवारी ने सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है. मनीष तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ताधारी कांग्रेस की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) के पार्टी से इस्तीफे के बाद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने कांग्रेस पर हमला बोला है. आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में जो बाते की हैं उनमें कुछ सच्चाई हो सकती है और जी 23 समूह के नेताओं ने भी 2020 भी इसी तरह की चिंताएं प्रकट की थीं.

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे. आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने कहा कि कुमार का इस्तीफा गंभीर चिंता का विषय है.

मनीष तिवारी ने कहा, ''वह अच्छे व्यक्ति हैं, एक अच्छे वकील हैं जो बेहतरीन जिरह करते हैं. उन्होंने अपने त्यागपत्र में जो कहा है उसमें कुछ न कुछ सच होगा. जी 23 समूह ने भी 2020 में इन चिंताओं को आलाकमान के समक्ष उठाया था.''

मनीष तिवारी ने उठाए गंभीर सवाल

तिवारी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पंजाब में हिंदू-सिख का मुद्दा उठा रहे हैं वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हाथ में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने समुदाय आधारित राजनीति को कभी पसंद नहीं किया और वे पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत में विश्वास करते हैं.

बता दें कि मनीष तिवारी भी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं. मनीष तिवारी ने हाल ही में कई मौकों पर कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मनीष तिवारी को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी है.

Punjab Election 2022: हरीश रावत ने किया दावा- कांग्रेस पार्टी को पंजाब में मिलेगा पूर्ण बहुमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget