एक्सप्लोरर

Punjab: मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में चंडीगढ़ पहुंची विजिलेंस ब्यूरो की टीम, घर की नहीं लेने दी गई तलाशी

Chandigarh News: मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में छापेमारी की. वहीं चंडीगढ़ के आवास में उन्हें तलाशी लेने से रोका गया.

Chandigarh News: पंजाब का वित्त मंत्री रहते मनप्रीत सिंह बादल द्वारा एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर उनकी तलाश कर रहे पंजाब सतर्कता ब्यूरो को कथित तौर पर एक घर की तलाशी लेने की अनुमति नहीं दी गई. सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि कि यह आवास मनप्रीत बादल के एक रिश्तेदार का है. मनप्रीत इस साल जनवरी में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

बादल की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी
घर के मालिक के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले एक अधिवक्ता ने टीम को पहले तलाशी वारंट लाने के लिए कहा. अधिवक्ता ने हालांकि, घर का नाम बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों के साथ जा रही पंजाब सतर्कता ब्यूरो की टीम के पास केवल मनप्रीत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था, जो कुछ दिन पहले बठिंडा की एक अदालत ने जारी किया था. सतर्कता ब्यूरो विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहा है, लेकिन बादल अब भी फरार हैं. यह छापेमारी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में की गई है. 

जमानत याचिका खारिज 
पंजाब के बठिंडा की एक अदालत ने बुधवार को मनप्रीत की जमानत याचिका खारिज कर दी. उन पर बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के संबंध में मामला दर्ज किया गया था. वहीं जमानत याचिका खारिज मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप सिंह ने बठिंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब वे स्थानीय अदालत के फैसले पर गौर करने के बाद उच्च न्यायालय का रुख करेंगे. 

बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी हुआ था जारी
पूर्व वित्त मंत्री रहते मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ बठिंडा की अदालत ने पिछले महीने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इससे पहले बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. आपको बता दें कि सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला की 2021 की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी.

यह भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरी AAP, पंजाब BJP कार्यालय का घेराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget