एक्सप्लोरर

Haryana Farmer Protest: किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी पर हमलावर हुआ विपक्ष, कांग्रेस, आप, इनेलो नेताओं ने कही ये बड़ी बात

कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष एकजुट दिखाई दिया. विपक्ष के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों पर लाठीचार्ज को निंदनीय बताया है.

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार को हर तरफ से घेर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (Bhupinder Singh Hooda) ने ट्वीट कर लिखा, 'BJP-JJP सरकार द्वारा सूरजमुखी की MSP पर खरीद को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बल प्रयोग बेहद ही निंदनीय है. 6400 Rs MSP की फसल किसान 4000-4500 में बेचने के लिए मजबूर है. क्यों? MSP की मांग करना गुनाह है? सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए व सूरजमुखी की MSP पर खरीद सुनिश्चित हो!'

अभय चौटाला ने सरकार को घेरा

इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी सरकार को घेरा है. चौटाला ने ट्वीट कर लिखा कि कुरूक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी की फसल के लिए एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर धरने पर बैठे हमारे किसान कोई गुनाह नहीं कर रहे मनोहर लाल खट्टर जी! इस तरह से क्रूरतापूर्ण लाठीचार्ज बिल्कुल असहनीय है, यह तानाशाही आपको महंगी पड़ेगी.

AAP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया निंदनीय

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एमएसपी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है. गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा मनोहर लाल खट्टर जी इस हिटलरशाही का जबाव जनता जरूर मांगेगी. कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी फसल के MSP की अपनी जायज मांग के लिए धरनारत किसानों की कमर पर क्रूरता से मारी गई लाठियां बीजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी.

किसानों को रिहा करने की मांग

प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरते हुए विपक्षी दलों के नेताओं ने किसानों को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कि हरियाणा में सूरजमुखी फसल की एमएसपी पर खरीद शुरू की जाए. आपको बता दें कि हरियाणा के किसान पिछले कई महीनों से सूरजमुखी फसल की एमएसपी पर खरीद किए जाने की मांग कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में अब खिलाड़ियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेडल जीतने पर बिना टेस्ट, एग्जाम के मिलेगी सरकारी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget