एक्सप्लोरर

Jind News: घर लौट रहे आंदोलनकारी किसानों का जोरदार स्वागत, हाईवे पर फूल बरसाकर किया अभिनंदन

जींद - पिछले एक साल से दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे जींद के किसान अब घर वापसी कर रहे हैं. इस मौके पर उनका आतिशबाजी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया है.

जींद - कृषि कानूनों को लेकर किसानों की करीब एक साल लंबी लड़ाई अब खत्म होती दिख रही है. सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही अब किसानों की धरनास्थलों से घर वापसी का दौर शुरू हो चुका है. 11 दिसंबर को किसान विजय दिवस मना रहे हैं और इसके साथ ही किसानों के दिल्ली के बॉर्डर्स से घर लौटने का सिलसिला चल रहा है. दिल्ली के तमाम बॉर्डर्स पर किसान करीब एक साल से डटे हुए थे. अब जीत का जश्न मनाते हुए किसान घर वापस लौट रहे हैं.

आतिशबाजी और फूल मालाओं से हुआ किसानों का स्वागत

वहीं हरियाणा के जींद जिले से भी कई किसान लगातार आंदोलन में शामिल होते रहे हैं. अब जींद के किसान भी घर लौट रहे हैं. इस दौरान जींद पहुंच रहे किसानों का भव्य स्वागत किया गया. लोगों ने आंदोलन से लौट रहे किसानों का फूल बरसाकर और आतिशबाजी करके स्वागत किया. दिल्ली से जींद के रास्ते में पंजाब जाने वाले दिल्ली नेशनल हाइवे पर कई जगह पर स्वागत के लिए तैयारी की गई है.

ये जीत किसानों की जीत है

वहीं कृषि कानून वापस होने के बाद किसानों में ना सिर्फ खुशी है बल्कि उत्साह भी दिखाई दे रहा है. किसानों का कहना है कि एक लम्बा आंदोलन चलाकर सरकार को आंदोलन वापस लेने पर मजबूर किया गया है. ये जीत किसानों की जीत है. एक साल के बाद आज जब किसान जंग जीत कर वापिस आ रहे है तो उनका फूलों से स्वागत किया जा रहा है.

किसानों के लिए बने कई पकवान

किसानों के घर लौटने की खुशी में तरह-तरह के पकवान बनाए गए हैं. उनके आने की खुशी में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं. आंदोलन से लौट रहे किसानों पर फूल बरसाकर और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने भरे मंच से अधिकारियों को दी चेतावनी, अब उद्यमियों को परेशान किया तो...

UP News: सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के लिए बलरामपुर पहुंचे PM Modi, सीएम योगी ने किया स्वागत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget