एक्सप्लोरर

Kapurthala: कपूरथला में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर एकाधिकार को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर चली तलवारें, तीन घायल

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर एकाधिकार को लेकर कपूरथला के गुरुद्वारा बाविआ साहिब में 2 गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों तरफ से तलवारें चली जिसमें 3 लोग घायल हो गए.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले के गुरुद्वारा बाविआ साहिब से दो गुटों में तकरार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर एकाधिकार को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है. इस झगड़े में दोनों गुटों के तीन लोग घायल हो गए है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. गुरुद्वारा परिसर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बाद में दोनो पक्षों की ओर से तलवारों के साथ एक दूसरे पर हमला किया गया.

लंबे समय से चल रहा है झग़ड़ा
पुलिस के मुताबिक लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. हाईकोर्ट में इसको लेकर केस भी चल रहा है. आज सुबह अरदास के समय इनका आपस मे झगड़ा हो गया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे अमृतसर रेफर किया गया है. दोनों गुटों के तीन व्यक्ति जख्मी बताए जा रहे है. दो घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घायलो में कमलजीत सिंह (गिन्नी बावा), मनजीत बहादुर सिंह बावा, सिमरनजीत सिंह शामिल है. घटना के बाद गुरुद्वारा बाविआ साहिब में घायलों के खून से फर्श सना हुआ दिखाई दिया. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही है जांच
घटना के सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है. सूत्रों का कहना है कि आज सुबह 2 निहंग गुरुद्वारा साहिब में आकर गाली गलौज करने लगे. इसके बाद बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि किरपानों से एक दूसरे पर हमला करने लगे. वहीं पुलिस घायलों का बयान दर्ज कार्रवाई करने की तैयारी में है. पुलिस इनसे लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर भी पूछताछ करने वाली है. 

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested: जहां लोगों की भीड़ के सामने अमृतपाल बना था वारिस पंजाब दे का मुखिया, वहीं गिरफ्तारी हुई तो सबने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget