एक्सप्लोरर

Punjab Student Dragged: कपूरथला में शिक्षक ने कार के बोनट पर छात्र को 10 KM तक घसीटा, वीडियो वायरल

Kapurthala Student Dragged: कपूरथला जिले के गांव शालापुर बेट एक टीचर और स्टूडेंट के बीच आपसी रंजिश का मामला सामने आया है. शिक्षक ने छात्र को कार की बोनट पर 10 किलोमीटर तक घसीटा.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले के गांव शालापुर बेट में एक टीचर की ओर से स्टूडेंट को कार से टक्कर मारकर बोनट पर लटकाने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. छात्र हरमनप्रीत सिंह सुलतानपुर लोधी में एक निजी एकेडमी का छात्र है.

बताया जा रहा है कि हरमनप्रीत सिंह गांव शालापुर बेट के एक मोड पर खड़ा था. तभी शिक्षक बलजिंदर सिंह एक तेज रफ्तार गाड़ी में वहां से गुजरने लगा तो उसने पहले छात्र हरमनप्रीत सिंह को टक्कर मारी. फिर पूरे क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर लटकाकर उसे घुमाया. पीड़ित हरमनप्रीत सिंह का आरोप है कि उसे लगभग 10 किमी तक गाड़ी पर लटका कर घुमाया गया.

छात्र ने लगाया ये आरोप

छात्र का आरोप है कि शिक्षक बलजिंदर सिंह ने जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया. तभी उसने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. गंभीर रूप से घायल पीड़ित हरमनप्रीत सिंह को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र टिब्बा में भर्ती करवाया गया है. हरमनप्रीत सिंह के चाचा सुरजीत सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज है. 

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

सुरजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक बलजिंदर सिंह के साथ पुराना विवाद चल रहा है. लेकिन पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है. इसलिए उसने हरमनप्रीत सिंह को जान से मारने की कोशिश की है. सुरजीत सिंह ने आरोपी शिक्षक बलजिंदर सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ अध्यापक बलजिंदर के रिश्तेदार का कहना है कि हरमनप्रीत सिंह और बलजिंदर सिंह में पुराना विवाद चल रहा है.

बलजिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूल से छुट्टी के लिए अर्जी देने गया था. इस दौरान हरमनप्रीत अपने साथियों के साथ वहां आया और कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान जब बचने के लिए बलजिंदर सिंह ने कार दौड़ाई तो हरमनप्रीत सिंह बोनट पर चढ़ गया. बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: संदीप पाठक के साथ मंच साझा करने पर बिक्रम मजीठिया के निशाने पर आए CM मान, लगा दिया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget