एक्सप्लोरर

Jind: दशमलव न लगने से करोड़ों का बजट अरबों में पहुंचा, टाइपिंग मिस्टेक का चौंकाने वाला मामला

Jind News: जींद नगर परिषद में आरटीआई के तहत मांगी गई एक जानकारी में दशमलव न लगने से करोड़ों का बजट अरबों में चला गया. इस गलती को लेकर अब बखेड़ा खड़ा हो गया है.

Jind RTI News: हरियाणा के जींद में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई एक जानकारी चर्चा का विषय बनी हुई. यहां पर आरटीआई में दी गई एक जानकारी में बजट राशि में एक दशमलव न लगने से करोड़ का बजट अरबों में आ गया है जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है. इसके बाद आवेदन करने वाले ने राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि जींद नगर परिषद से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई थी लेकिन नगर परिषद ने कथित लापरवाही के चलते दशमलव नहीं लगाया और करोड़ की बात अरबों में चली गई. 

दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मित्तल द्वारा अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए आवंटित राशि के बारे में जानकारी मांगी गई थी. नगर परिषद की ओर से दी गई जानकारी में दशमलव न लगाने से बजट की राशि छह करोड़ 77 लाख 268 रुपये 29 पैसे से बढ़कर 677 करोड़ 26 हजार 829 रुपये बता दी गई. मित्तल ने इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

मित्तल के मुताबिक उन्होंने साल 2020 में नगर परिषद से आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी. जिसके जवाब में बताया गया था कि अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए स्वीकृत राशि छह अरब 77 करोड़ 26 हजार 829 रुपये है और अलग-अलग तिथियों पर ठेकेदार को छह करोड़ 60 लाख 84 हजार 727 रुपये का भुगतान किया जा चुका है. मित्तल के अनुसार, इसके बाद दोबारा सूचना मांगने पर 30 मई 2022 को नगर परिषद ने जानकारी दी कि अमृत योजना के तहत नगर परिषद जींद में सीवर लाइन के लिए 677 करोड़ 26 हजार 829 रुपये की राशि सरकार से कभी भी प्राप्त नहीं हुई.

Haryana Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर बस में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं, हरियाणा सरकार का एलान

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आरटीआई के तहत जो जानकारी दी गई थी, उसमें लिपिकीय गलती के कारण ज्यादा राशि दर्शा दी गई. कुमार के मुताबिक, सीवर लाइन के लिए अमृत योजना के तहत सरकार से 677 करोड़ रुपये नहीं, छह करोड़ 77 लाख 268 रुपये प्राप्त हुए हैं. राशि में अंतर लिपिकीय चूक के कारण आया और इसे दुरुस्त किया जाएगा.

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध खनन में शामिल 61 वाहन जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget