एक्सप्लोरर

जालंधर: जबरन वसूली मामले में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

MLA Raman Arora Arrested: आप विधायक रमन अरोड़ा को जबरन वसूली मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है.

पंजाब के जालंधन में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी जबरन वसूली के मामले में की गई है. अब पुलिस विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट लेकर पहुंची है.

रमन अरोड़ा को एक दिन पहले ही पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिली थी. विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. हालांकि, कोर्ट में उन्हें इस केस में राहत मिल गई थी. इसके एक दिन बाद ही रामा मंडी पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में अरेस्ट कर लिया है. 

नाभा जेल से बाहर आने के बाद पुलिस ने उन्हें दूसरे जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. इसको लेकर एक निजी संस्थान ने एफआईआर 30 अगस्त को फाइल की थी. 

बेटे पर भी हुआ था केस
विधायक को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था. उनके साथ नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार सुखदेव सिंह और निरीक्षक हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था. विजिलेंस ब्यूरो ने उनके बेटे के खिलाफ पहले ही केस दर्ज कर लिया है. उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है.

आप विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव विशिष्ट की ज़मानत याचिका हाई कोर्ट में लगी थी और दोनों को एक साथ ज़मानत मिल गई. अदालत ने रमन अरोड़ा और सुखदेव विशिष्ट को पक्के तौर पर ज़मानत दे दी है. वहीं, फिलहाल राजू मदान की जमानत पर अदालत बाद में फैसला सुनाएगी.

कौन हैं आप विधायक रमन अरोड़ा?
रमन अरोड़ा पंजाब की जालंधर सेंट्रल सीट से आप के विधायक हैं. 54 वर्षीय रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि रमन अरोड़ा ने फर्जी नोटिस जारी कर बड़े स्तर पर लोगों के पैसे ठगे. 

आम आदमी पार्टी ने जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा किया. आप की ओर से कहा गया था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. आम आदमी पार्टी के अंदर भी कोई कानून से ऊपर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget