एक्सप्लोरर

Punjab Politics: चंडीगढ़ में हिस्सेदारी को लेकर दो राज्यो के CM में तकरार, सुक्खू ने मांगी ‘रॉयल्टी’ तो मान बोले- ‘ऐसी बेतुकी मांग…’

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ पर हिमाचल के हिस्से की दावेदारी जताई है. जिसको सीएम मान ने बेतुका करार दिया है. वहीं पंजाब के कांग्रेस और बीजेपी को अपना स्टैंड क्लीयर करने की चुनौती दी है.

Punjab News:  चंडीगढ़ पर हिमाचल की हिस्सेदारी के दावे को लेकर पंजाब में सियासी पारा सातवें आसमान पर है. चंडीगढ़ पर 7.19 हिस्सेदारी का दावा ठोकने वाले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से रायल्टी हासिल करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सियासी साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसे बेतुकी मांग पूरी नहीं होने दी जाएगी. 

लीगल एक्शन लेने की तैयारी में पंजाब सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार के दावे के बाद अब पंजाब सरकार पर लीगल एक्शन लेने के लिए ओपिनियन ले रही है. जिसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने जब प्रोजेक्ट स्थापित किए थे तब रॉयल्टी का कोई प्रावधान नहीं था. 

बीजेपी अपना स्टैंड क्लीयर करें
सीएम भगवंत मान ने हिमाचल सरकार के फैसले को बेतुका करार देते हुए पंजाब कांग्रेस और बीजेपी को अपना स्टैंड क्लीयर करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है लेकिन कांग्रेस और बीजेपी की चुनौती हैरानीजनक है. सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से अपनी स्थिति क्लीयर करने के लिए कहा है. सीएम मान ने बाजवा पर तंज कसते हुए कहा कि बाजवा जिसका बीजेपी के साथ गठबंधन है उन्हें इस मामले पर भगवा पार्टी का स्टैंड भी क्लीयर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि कुछ नेता दूसरे राज्यों में राजनीतिक फायदे के लिए अपने प्रदेश के हितों को लेकर अपना रुख बदल लेते हैं. 

हिमाचल सीएम सुक्खू बनाई है कमेटी
आपको बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से रायल्टी हासिल करने के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी गठित की है. इस कमेटी के नेतृत्व का जिम्मा कृषि मंत्री चंद्रकुमार को सौंपा गया है. वहीं इस कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बागवानी मंत्री जगत सिंह और ऊर्जा सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में भी पंजाब में AAP का जलवा रहेगा बरकरार, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget