एक्सप्लोरर

Karnal Bypoll: करनाल उपचुनाव रद्द करने की याचिका पर कोर्ट का बड़ा फैसला, CM सैनी हैं उम्मीदवार

Karnal Bypoll 2024: हरियाणा के करनाल की रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया जाना है. यहां नायब सिंह सैनी प्रत्याशी हैं. इस विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

Karnal News: करनाल विधानसभा सीट को लेकर होने वाले उपचुनाव (Karnal Bypoll) का रास्ता अब साफ हो गया है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निर्वाचन आयोग की अधिसूचना रद्द करने की मांग की गई थी. चुनाव संबंधी अधिसूचना 16 मार्च को जारी की गई थी. अधिसूचना में करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई है. यह सीट हरियाणा के दो बार के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के इस्तीफे के कारण खाली हुई है.

मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव के जरिए केंद्रीय राजनीति में कदम रखने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी ने करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. जबकि करनाल विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सीएम नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है जो कि फिलहाल कुरुक्षेत्र से सांसद हैं.

25 मई को उपचुनाव
जस्टिस सुधीर सिंह और जस्टिस हर्ष बंगर की खंडपीठ ने मंगलवार को याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिस पर बुधवार को फैसला आया. राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ 25 मई को करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा.

अकोला में इस तर्क पर रद्द हुआ चुनाव
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के अकोला विधानसभा  सीट पर उपचुनाव रद्द कर दिए गए थे. इससे जुड़ी याचिका में याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि चुनाव जीतने के बाद नए प्रतिनिधि को चार महीने से भी कम वक्त मिलेगा क्योंकि महाराष्ट्र में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते आदेश दिए थे. कोर्ट के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव न कराने का फैसला किया था. 

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का दिया गया था हवाला
वहीं, करनाल वाले मामले में  याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया था. साथ ही कहा गया था कि जन प्रतिनिधि अधिनियम में यह साफ तौर पर लिखा है कि अगर विधानसभा के कार्यकाल को समाप्त होने में एक साल से भी कम वक्त हो तो चुनाव नहीं कराए जा सकते. 

ये भी पढ़ें- Sushil Kumar Rinku: सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को मिली 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा, कुछ दिन पहले ही BJP में हुए थे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget