एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में जल्द मिलेगा चिलचिलाती गर्मी से आराम, मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में हीटवेव लगातार लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 12 और पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

Haryana-Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हरियाणा पिछले 28 दिनों से हीटवेव की मार झेल रहा है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बात करें पंजाब की तो यहां मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

हरियाणा-पंजाब में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में मंगलवार रात से मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा-पंजाब में 19 से 21 जून तक प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बता दें कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है. सुबह के 9 बजते ही ऐसा लगता है कि मानो दोपहर के डेढ़ बज गए. गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने न्यूज एजेंसी आईएएएनएस को बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है. हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, लोगों को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है.

पंजाब-हरियाणा के जिलों में पारा 45 पार
सोमा सेन रॉय ने बताया कि दिल्ली में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आगामी दिनों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है. हमें लगता है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.“ उन्होंने कहा, “प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया.

इसके बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो अभी यहां उस स्थिति को पैदा होने में समय लगेगा. उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Jhajjar: दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग, बनीं आग का गोला, देखें खौफनाक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget