एक्सप्लोरर

Haryana News: एक नहीं होगा चौटाला परिवार, दुष्यंत चौटाला की घर वापसी के रास्ते हुए बंद

Haryana News: चौटाला परिवार के एक होने की संभावना खत्म हो गई है. ओम प्रकाश चौटाला ने दुष्यंत चौटाला को गद्दार कह दिया है.

Haryana News: हरियाणा में जेजेपी और इनेलो के एक होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. इनेलो मुखिया ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने साफ कर दिया है कि वह अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को माफ नहीं करेंगे. ओम प्रकाश चौटाला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गद्दारों के लिए उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं है. 

इससे पहले हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने दादा ओम प्रकाश चौटाला के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर के सामने आने के बाद अजय चौटाला और दुष्ंयत चौटाला की इनेलो में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन ओम प्रकाश ने जेजेपी नेता पर सीधे हमला बोला और कहा कि गद्दारों के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता.

एक प्रोग्राम में दुष्यंत चौटाला को अपने 86 साल दादा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से झुककर आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का अस्तित्व झूठ पर आधारित है और इसका अंत होना चाहिए.

ओम प्रकाश चौटाला जमकर बरसे

उन्होंने कहा कि जजपा कार्यकर्ताओं के बीच अफरा तफरी का माहौल है तथा इसे रोकने के लिए ऐसे भ्रामक संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं. ओम प्रकाश ने कहा, ''ये लोग इंडियन नेशनल लोकदल के गद्दार हैं और गद्दारों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता.''

इससे पहले जेजेपी के मुखिया अजय चौटाला की ओर से ऐसे संकेत मिले थे कि वो इनेलो में वापसी करना चाहते हैं. अजय चौटाला ने कहा था कि इनेलो से उनके निलंबन पर फैसला ओम प्रकाश चौटाला को करना है.

बता दें कि 2018 के अंत में अजय चौटाला ने इनेलो से अलग होकर जेजेपी बनाने का एलान किया था. 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही और बीजेपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई.

Punjab Election 2022: कांदिया सीट पर मुश्किल में कांग्रेस, बाजवा बंधुओं में छिड़ी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget