एक्सप्लोरर

हरियाणा बस हादसा मामले में प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार, स्कूल को नोटिस जारी

Mahendragarh School Bus Accident: बताया जाता है कि स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था. बस का कंट्रोल खोने से वह पेड़ से जा टकरा गई. घटना में छह छात्रों की मौत हो गई.

Mahendragarh Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकराकर पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और लगभग 20 घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रधानाध्यापक और बस चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि हादसे के समय बस चालक नशे में था.

राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अस्पतालों में घायल छात्रों का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा गया है कि ईद के अवसर पर छुट्टी होने के बावजूद यह कैसे खुला था.

यह घटना कनीना में उन्हाणी गांव के निकट सुबह लगभग 8.30 बजे उस वक्त हुई जब बस प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के लगभग 40 बच्चों को लेकर जी एल पब्लिक स्कूल जा रही थी.

पुलिस ने कहा कि चालक धर्मेंद्र तेजी से बस चला रहा था और उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और यह एक पेड़ से टकराकर पलट गई. महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि इस हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है जबकि लगभग 20 छात्र घायल हैं.

पुलिस ने कहा कि चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था. पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापक दीप्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है. स्कूल के एक और अधिकारी होशियार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है.

घटना स्थल पर बड़ा हृदय विदारक दृश्य था जहा स्कूल बैग, जूते, पानी की बोतलें और कॉपी-किताब सड़क पर बिखरे पड़े थे. घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े और बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला.

एक घायल विद्यार्थी ने संवाददाताओं को बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था और उसने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे वह पेड़ से टकरा गई. उसने कहा, ‘‘बस चालक नशे में लग रहा था.’’

खेरी तलवाना गांव निवासी वकील मनदीप सिंह ने दावा किया कि कुछ गांव वालों को जब पता चला कि बस चालक नशे में है तो उन्होंने बस रोक ली लेकिन प्रधानाध्यापक ने हस्तक्षेप कर उनसे उसे छोड़ने का आग्रह किया और वादा किया कि शुक्रवार को चालक बदल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि, कुछ मिनट बाद ही बस दुर्घटना का शिकार हो गई.

महेंद्रगढ़ की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूल ईद के दिन खुला था और जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य सरकार को स्कूल की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव भेजा है.

राज्य के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूल बसों की ‘फिटनेस’ की जांच करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि बस पर पिछले दिनों जुर्माना लगाया गया था क्योंकि चालक के पास कुछ दस्तावेज नहीं थे और इसके बाद भी इसका इस्तेमाल करना स्कूल के अधिकारियों की ओर से स्पष्ट खामी को दर्शाता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की मौत हृदय-विदारक है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अत्यंत दर्दनाक है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने बच्चों को खो दिया. इसके साथ ही मैं घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने में लगा है.’’

पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूल छुट्टी के दिन खुला था. इसके अलावा, स्कूल अधिकारियों को बस चालक की शराब पीने की आदत के बारे में सूचित किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को भी स्कूल के संज्ञान में इस बात को लाया कि धर्मेंद्र शराब के नशे में था.

अधिकारियों के अनुसार इस मामले में महेंद्रगढ़ के जिला परिवहन सह सचिव कार्यालय में एक सहायक सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) को निर्देश दिया गया है कि घटना के कारण की विस्तृत जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.

दुर्घटना स्थल के नजदीक एक अस्पताल में एक चिकित्सक ने संवाददाताओं से कहा कि चार बच्चे मृत लाए गए थे और एक की बाद में मौत हो गई जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. इस अस्पताल में 20 घायल बच्चों को ले जाया गया था. अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल बच्चों को सरकारी अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में ले जाया गया.

मुख्यमंत्री सैनी ने ‘एक्स’ पर कहा, ''महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं. मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं. स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह खबर ''दुखद'' है. शिक्षा मंत्री त्रिखा ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक और दुखद घटना थी. उन्होंने कहा, ‘‘एक बच्ची के सिर में चोट आई है.’’

'भगवान श्रीराम की तस्वीर लेकर चुनाव प्रचार', मेरठ-हापुड़ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल को नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget