एक्सप्लोरर

Haryana Scholarship: हरियाणा में अनूसूचित जाति के 11218 बच्चों को नहीं मिली स्कॉलरशिप, ये रही बड़ी वजह

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का आज बुधवार (28 दिसंबर) को तीसरा और अंतिम दिन था. इस सत्र के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा.

Haryana Scholarship : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है. सत्र के दौरान सामने आया है कि अनुसूचित जाति के 11218 बच्चों को अभी तक स्कॉलरशिप (Scholarship) नहीं मिली है. कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी (Kiran Choudhary) ने विधानसभा में अनुसूचित जाति के बच्चों को स्कॉलरशिप ना मिलने का मुद्दा उठाया है. किरण चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री कंवर पाल (Education Minister Kanwar Pal) ने कहा कि साल 2020-21 के दौरान अनुसूचित जाति के 83834 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है. लेकिन अभी 11218 बच्चों को छात्रवृत्ति इसलिए नहीं दी जा सकी कि उन छात्रों के दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां है. 

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने छात्रवृति ना देने का कारण

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने किरण चौधरी के सवाल का जवाब देते है कहा कि जिन 11218 बच्चों को छात्रवृति नहीं मिली उनमें से कुछ छात्रों ने छात्रवृति पोर्टल पर या तो गलत आधार नबंर लिखा है या फिर उस आधार नंबर (Aadhaar Number) को अपने बैंक अकाउंट (Bank Account)  से नही जुड़वाया है. या फिर कई छात्र ऐसे ही जिन्होनें अभी तक अपने स्कॉलरशिप के लिए लगने वाले दस्तावेज जमा नही करवाए. ऐसे में उनकों अभी तक छात्रवृति नहीं दी गई है. किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा जानबूझकर इन छात्रों की छात्रवृति नही रोकी गई है. 

ऑनलाइन पोर्टल की करवाई जाएगी जांच 

अगर कभी ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) बंद रहा है तो उसकी जांच की जाएगी. इसके अलावा तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वंचित बचे हुए छात्रों को छात्रवृति दे दी जाएगी. शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि महेन्द्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे में 192 छात्रों के द्वारा सही किए गए दस्तावेज अब प्राप्त हुए है. 

यह भी पढ़ें: Corona Alert in Haryana: कोरोना को लेकर एक्टिव मोड में हरियाणा सरकार, अब 4 की जगह 6 हजार लोगों के सैंपलिंग की होगी जांच

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget