एक्सप्लोरर

Haryana News: गुरुग्राम में 1,447 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, पॉजिटिविटी रेट 13% से अधिक

जिला स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गुडगांव में एक्टिव मामले 4,220 हैं. पिछले 24 घंटे में जिले में 10,748 टेस्ट किए गए, एक्टिव मामलों में से 4,192 होम आइसोलेशन में हैं और 28 अस्पताल में भर्ती हैं.जानिए

Haryana News: गुड़गांव में गुरुवार को 1,447 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए जो कि पिछले सात महीनों में जिले में सबसे अधिक है. इससे पहले 16 मई को, जिले में कोविड के 1,864 मामले दर्ज किए गए थे.

जिले में एक्टिव मामले 4,220

जिला स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जिले में एक्टिव मामले 4,220 हैं. पिछले 24 घंटे में जिले में 10,748 टेस्ट किए गए. इन एक्टिव मामलों में से 4,192 होम आइसोलेशन में हैं और 28 अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले हफ्ते ही नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुड़गांव के जिला निगरानी अधिकारी डॉ जय प्रकाश ने कहा कि गुरुवार को ओमीक्रोन वैरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया. पॉजिटिविटी रेट 13.4 फीसदी से अधिक है. जिले में अब तक ओमिक्रोन के 51 में से तीन एक्टिव मामले हैं. जबकि बाकि सभी ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.”

शहर में पांच नए जोन की घोषणा

जिला प्रशासन ने शहर में पांच नए जोन की घोषणा की, जिसमें कुल कंट्रोलिंग जोन 25 हो गयी. उपायुक्त (डीसी) द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों को कंट्रोलिंग जोन घोषित किया गया है, वे हैं- सनसिटी अपार्टमेंट में छह फ्लैट , सेक्टर 54. एम्मार एमराल्ड प्रीमियर फ्लोर्स, सेक्टर 65, ट्यूलिप वायलेट सेक्टर 69, रिजवुड एस्टेट में दो टावर, डीएलएफ फेज 4 और यूनीवर्ल्ड गार्डन 1, सोहना रोड, सेक्टर 47 में दो टावर. इस बीच, शहर में मॉल और बाजार अब शाम 6 बजे तक ही खुले रहेंगे.

उल्लंघनकर्ताओं को चालान का सामना करना पड़ेगा

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि शुरू में राज्य सरकार ने शाम 5 बजे तक मॉल और बाजारों को बंद करने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने समय एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया था. गुड़गांव के उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि इस बदलाव के अलावा महामरी अलर्ट के तहत लगाए गए अन्य सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे. “लोगों को सभी कोविड मानदंडों का पालन करना चाहिए और उल्लंघन के मामले में, उल्लंघनकर्ताओं को चालान का सामना करना पड़ेगा. सभी निवासियों को जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए, डीसी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान, खेल सुविधाएं 12 जनवरी शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी. रात के समय लोगों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी. सामाजिक समारोहों में कटौती 12 जनवरी तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें:-

Coronavirus 3rd Wave: कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में सबसे ज्यादा क्यों आ रहे हैं बच्चे? क्या हैं इसके लक्षण

PM Modi Security Breach: पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने लगाए 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget