एक्सप्लोरर

Haryana AC Bus: हरियाणा के इन चार शहरों को मिलेगी इलेक्ट्रिक AC बसों की सौगात, जानिए- पानीपत में क्या होगा रूट?

Panipat News: हरियाणा में चार शहरों को एसी बसों की सौगात मिल सकती है. पानीपत में 50 एसी बसों को चलाया जाएगा. इन एसी बसों का किराया किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा.

Haryana News: पानीपत सहित हरियाणा के चार शहरों को जल्‍द AC इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिल सकता है. पानीपत शहर में सिटी बस सर्विस की जरूरत लंबे समय से थी. इसके लिए परिवहन विभाग ने 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों की मांग मुख्यालय को भेज रखी है. जो जिला के सभी लोकल रूट पर चलेगी. इससे कालेज व स्कूलों के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. 

इलेक्ट्रिक बसें छह महीने में मिलने की उम्मीद है. दरअसल इससे पहले भी दो बार परिवहन विभाग ने सिटी बस सर्विस शुरू करने की योजना बनाई थी. वहीं अब एक बार फिर से सरकार ने राज्य के सभी डिपो से जानकारी मांगी है. पानीपत जिले को पहले 40 इलेक्ट्रिक बसें मिलना प्रस्तावित था. वहीं अब बसों की संख्या बढ़ाकर 50 कर हो गई है.

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, TVSN प्रसाद को मिली गृह विभाग की जिम्मेदारी

दो बार शुरू की गई सिटी बस सर्विस  
राज्य सरकार ने बजट में चार जिलों में इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने की योजना बताई है. इस योजना में पानीपत को भी शामिल किया गया है. इसी के साथ ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में दो हजार बसें जोड़ी गई. दो बार सिटी बस की योजना बनाई गई और यात्रियों के लिए चलाई भी गईं, लेकिन दोनों ही बार यह योजना असफल रही. सबसे पहले साल 2013 में सिटी बस का संचालन शुरू किया था, जो एक महीने बाद बंद हो गई. दूसरी बार 2021 में सिटी बस सेवा शुरू की गई जो सिर्फ सात दिन ही चल सकी.

पानीपत में इन रूटों पर चलेंगी बसें
इसराना, समालखा, मतलौडा, रिफाइनरी, कुराड़, सनौली, बापौली, सफीदों व करनाल तक बसें चलाई जाएगी. रोडवेज जीएम कुलदीप जांगड़ा के अनुसार सरकार द्वारा इन बसों को डिपो में भेजा जाना है. उम्मीद है कि अगले छह माह में यह बसें डिपो को मिल जाएगी. सिटी बस सेवा शुरू होने पर किराया किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा. इसमें जानकारी के अनुसार न्यूनतम किराया 10 रुपये व अधिकतम किराया 25 रुपये रखा जाएगा. अभी मुख्यालय से गाइडलाइन आनी बाकी है. इसके बाद ही किराये की रूप रेखा स्पष्ट हो पाएगी.

ये भी पढ़ें: Watch: चंडीगढ़ में कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget