एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024 Dates: हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान, ECI ने की तारीखों की घोषणा

Haryana Assembly Election 2024 Full Schedule: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कई अहम जानकारियां साझा की हैं.

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान आज कर दिया गया. निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ का दौरा किया था जहां तैयारियों की समीक्षा की थी. हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 2.01 मतदाता है. इसमें 1.06 पुरुष और 0.95 करोड़ महिला मतदाता हैं. 4.52 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे. 40.95 लाख युवा मतदाता है. उन्होंने कहा कि 90 में से 73 सीटें सामान्य हैं. एससी के लिए 17 सीटें हैं. 

हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और इसे 40 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं. इसके अलावा जेजेपी को 10, इंडियन नेशनल लोक दल को 1, एचएलपी को एक सीट मिली थी. सात निर्दलीय भी चुनकर विधानसभा पहुंचे थे.

2019 का हरियाणा विधानसभा चुनावी गणित
वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 36, कांग्रेस को 28, जेजेपी को 15 प्रतिशत वोट मिले थे. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर हाल में संपन्न चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस बराबरी पर रही. बीजेपी ने पांच और कांग्रेस ने भी पांच सीटें जीती हैं. हालांकि वोट शेयर के लिहाज से बीजेपी आगे रही. उसका वोट शेयर 46 प्रतिशत और कांग्रेस का 44 प्रतिशत रहा. वहीं, आम आदमी पार्टी को चार प्रतिशत वोट मिले.

लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीट के आधार पर मिले बढ़त की बात करें तो बीजेपी को 44 विधानसभा सीटों पर और कांग्रेस के 42 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली, जबकि आप को चार विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली. हालांकि हरियाणा में कांग्रेस और आप ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव की बड़ी बातें
- मनोहर लाल खट्टर की जगह इस बार सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में BJP मैदान में उतरेगी.
- कांग्रेस की कमान एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंप दी गई है.
- राज्य में 25 प्रतिशत वोटरों के साथ सबसे प्रभावशाली वोटर जाट समुदाय के हैं.
- पंजाब के बाद दलित वोटरों की संख्या हरियाणा में सबसे अधिक है. 
- ऐसे में विपक्षी कांग्रेस का जोर जाट और दलित मतदाताओं पर अधिक है.
- माना जाता है कि BJP का सबसे ज्यादा जोर OBC वर्ग के मतदाताओं पर है. 
- वहीं, सत्ता के सुख का अनुभव कर चुकी जेजेपी भी जाट मतदाताओं के सहारे चुनाव मैदान में उतरने वाली है.
- लोकसभा चुनाव के इतर इस चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन नहीं होगा.

ये भी पढे़ं- Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज हो सकती है घोषणा, राज्य में कितने हैं वोटर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget