एक्सप्लोरर

Haryana Covid 19 Cases: हरियाणा में कोरोना से हड़कंप, शुक्रवार को मिले 407 केस, आधे से ज्यादा गुरुग्राम में दर्ज हुए मामले

Haryana Corona Cases Today: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राज्य के गुरुग्राम में सबसे अधिक 206, पंचकुला में 72 और फरीदाबाद में 53 मामले सामने आए.

Coronavirus Cases In Haryana: हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़े रहे हैं, जो चिंता बढ़ाने वाली है. हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के 407 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से आधे गुरुग्राम जिले में दर्ज किए गए. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम में सबसे अधिक 206 मामले सामने आए, इसके बाद पंचकुला में 72 और फरीदाबाद में 53 मामले सामने आए. 

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है. यमुनानगर जिले में मंगलवार को एक मरीज की मौत हुई तो वहीं गुरुग्राम में गुरुवार को एक मौत हुई थी. इस समय हरियाणा में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,324 है. इससे पहले हरियाणा में गुरुवार को कोरोना के 318 केस मिले थे. साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1109 हो गई थी. इसके अलावा पॉजिटिविटी दर में भी इजाफा हुआ था और 5.77 फीसदी से बढ़कर 7.39 प्रतिशत पर पहुंच गई थी.

गुरुग्राम में गुरुवार को मिले थे कोरोना के 179 मरीज

रिपोट्स के मुताबिक हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिलों में अब कोरोना संक्रमण फैल चुका है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला के बाद अब रोहतक संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं. गुरुग्राम में गुरुवार को 179 मरीज मिले थे. दूसरे नंबर पर पंचकूला में 39 और फरीदाबाद में 20 नए मरीज मिले थे. इसके अलावा रोहतक में 20, करनाल में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

गृह मंत्री अनिल विज ने कही ये बात

इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि कोरोना को लेकर राज्य में अधिकारियों को मौजूदा हालात पर निगरानी रखने का निर्देश दे दिया गया. साथ ही प्रदेश में जहां 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है और हमने यह निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus Cases: हरियाणा में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन, बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्री अनिल विज ने दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget