एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में जान पर खेल गए नकलची, खिड़कियों से लटककर पहुंचाई पर्ची

Haryana Board Exam: हरियाणा में इस वक्त 10वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है. सरकार चाहे कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के कितने भी दावे करती हो लेकिन नूंह की एक तस्वीर ने इस दावे की हवा निकाल दी है.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के दावे तब फेल होते नजर आए जब मंगलवार  को नूंह (Nuh) जिले के तावड़ू शहर में परीक्षा केंद्र पर नकलचियों का हुजूम देखा गया. यहां परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही फोटो खींचकर पेपर आउट कर दिया गया. इसके बाद बिल्डिंग और छतों पर चढ़कर नकलची नकल कराने के प्रयास में जुट गए.

शहर के चंद्रावती स्कूल में अलग ही नजारा देखने को मिला. परीक्षा के दौरान नकलचियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया. प्रथम और द्वितीय तल पर बिना अपनी जान की परवाह किए बिना चढ़ गए.

स्थिति ऐसी थी कि विद्यार्थियों के सहयोगी परीक्षा शुरू होते ही सेंटर तक खूब जोर-शोर से पर्चियां पहुंचा रहे थे. स्कूल के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवान चुस्त तो नजर आए लेकिन नकलची पर्ची पहुंचाने में कामयाब रहे. ये नकलची दीवारों पर लटककर परीक्षा केंद्र की खिड़कियों तक पहुंचे रहे थे और अपने साथियों को पर्चा पहुंचा रहे थे. 

प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का दिया आश्वासन
नकलची इस तरह दीवारों पर लटके हुए थे कि अगर वे गिरते तो जान बचाना मुश्किल होता. लेकिन इस बात की चिंता किए वे अपने साथियों को नकल कराने में लगे हुए थे. इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी भीड़ इन नकलचियों की फोटो लेती हुई देखी गई.

हालांकि इन पर कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई. उधर, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है लेकिन नकल पर नकेल कसने की पूरी कोशिश की जा रही है.

परमजीत चहल ने कहा कि पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और आगे नकल को रोकने की पूरी कोशिश की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की फ्लाइंग ड्यूटी नहीं है. साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर यहां कुछ ज्यादा ही लोग जमा होते हैं, लेकिन आगे इसमें सुधार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Punjab: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वडिंग को मार्शल ने विधानसभा से निकाला, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget