एक्सप्लोरर

Haryana: पीएम मोदी पर उदयभान के अभद्र बोल पर ओपी धनखड़ का जवाब, 'जो लोकलाज छोड़ देते हैं उन्हें...'

Haryana News: संसद में रमेश बिधूड़ी के बयान से बवाल मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी विवादित बयान दे डाला है जिससे बीजेपी उन्हें घेर रही है.

Jhajjar News: हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankhar) ने पीएम नरेंद्र मोदी  (Narendra Modi) और सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान (Udai Bhan) की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने उदय भान की टिप्पणी को अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. ओम प्रकाश धनखड़ कहा कि उदय भान के बयान पर कांग्रेस (Congress) हाईकमान को माफी मांगनी चाहिए. 

झज्जर के सिंकदरपुर गांव में पत्रकारों से धनखड़ ने कहा, 'पहले सुरजेवाला और अब उदयभान, इस प्रकार के बयान कांग्रेस की बौखलाहट को दिखाते हैं.' धनखड़ ने कहा कि जो लोकलाज को छोड़ते हैं जनता उन्हें छोड़ देती है. धनखड़ ने आगे कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के साकार होने जी20 और चंद्रयान 3 की अपार सफलता से कांग्रेसियों में बौखलाहट है, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान  का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. देश और प्रदेश के सर्वोच्च नेताओं के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से मर्यादा तार-तार हुई है. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को तत्काल क्षमा मांगनी चाहिए.''

बिधूड़ी के बयान पर राजनाथ जी ने मांगी माफी- धनखड़
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा, ''अपने बयान पर शर्म महसूस करने की बजाय उदय भान सीनाजोरी कर रहे है. कांग्रेसियों की इस प्रकार की भाषा से कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट का पता चल रहा है.'' एकतरफ बीजेपी जहां उदय भान के बयान पर कांग्रेस को घेर रही है तो दूसरी तरफ संसद में अपने सांसद रमेश बिधूड़ी के अमर्यादित बयान पर विरोध झेल रही है. वहीं, इस मामले में ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संसद में रमेश बिधूड़ी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद खड़े होकर माफी मांग ली थी.

उदय भान ने कहा, हरियाणा में यह आम है
हालांकि अपने बयान के माफी मांगते हुए उदय भान ने कहा, "मैंने क्या गलत कहा, इसमें क्या गाली है? मैंने नाम भी नहीं लिया, जो सच्चाई थी वो मैंने बता दी.  ये हमारे हरियाणा में आम भाषा है. अगर मैंने कुछ भी गलत कहा होता तो मैं माफी मांगता हूं. बीजेपी को अपने सांसदों और नेताओं को नियंत्रण में रखना चाहिए.''

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: मुख्यमंत्री-राज्यपाल के लेटर विवाद में अकाली दल की एंट्री, सुखबीर बादल ने CM मान को याद करवाए ये 14 वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget