एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा कांग्रेस चुनाव समिति की हुई बैठक, उम्मीदवारों के चयन पर हुआ ये फैसला

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस ने इस बार टिकट बंटवारे को लेकर विशेष नीति बनाई है.

Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार (21 अगस्त) को बैठक हुई. इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी के नेतृत्व को अधिकृत किया गया. स्क्रीनिंग कमेटी 30 अगस्त तक अपना काम खत्म कर लेगी. उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में राहुल गांधी के निर्देशों का पालन किया जाएगा.

कांग्रेस का चार राज्यों में जीत का दावा
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा शामिल हुईं. तीनों नेता मंच पर एक साथ बैठे. इसके जरिये हरियाणा कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की.

हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. 1 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों के नाम पर मंथन का दौर शुरू हो गया है. 

इससे पहले सोमवार (19 अगस्त) को टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने हरियाणा समेत चार राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी. कांग्रेस का दावा है कि इन चारों राज्यों में पार्टी को जीत मिलेगी. 

राहुल गांधी ने टिकट बंटवारे पर ये कहा
इस बैठक में राहुल गांधी ने निर्देश दिया कि साफ छवि और योग्य उम्मीदवारों का चयन हो. सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि टिकट बंटवारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न की सिफारिश वाले बाहर नेताओं को. इसके साथ ही उन्होंने टिकट बंटवारे में सामाजिक न्याय का भी ध्यान रखने की सलाह दी थी. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव शेड्यूल
बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. 12 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी. 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. प्रदेश के सभी 90 सीटों पर 1 अक्तूबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 4 अक्टूब को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: अब JJP के MLA रामकरण काला कांग्रेस में शामिल, 10 में से 5 विधायक छोड़ चुके साथ

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget