एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के सभी जिलों को रेड जोन में डाला गया, जानें कौन सी पाबंदियां लगाई गईं

Haryana News: हरियाणा में गुरुवार को सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए. हरियाणा सरकार ने अब सभी जिलों को रेड जोन में डाल दिया है.

Haryana News: हरियाणा में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते हुए खतरे के मद्देनज़र राज्य सरकार की ओर से पाबंदियों को और कड़ा कर दिया गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब हरियाणा के सभी जिलों में ग्रेड ए लेवल की पाबंदियां लागू हैं. इसका मतलब ये हुआ कि अब हरियाणा के सभी जिलों को रेड जोन में रखा गया है.

हरियाणा सरकार ने इससे पहले 19 जिलों को ही रेड जोन में रखा था. हरियाणा सरकार की ओर से हालांकि सिलसिलेवार तरीके से जिलों को रेड जोन में डाला गया है. सबसे पहले 6 जिलों को रेड जोन में रखा गया था. इसके बाद इसकी संख्या को बढ़ाकर 11 कर दिया गया और 10 जनवरी को 19 जिलों को रेड जोन में डाला गया.

हरियाणा सरकार ने अपने बयान में कहा, ''सभी जिलों में सिनेमाहाल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे. सभी जिलों में मार्केट को शाम 6 बजे ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं. सरकार और प्राइवेट ऑफिस को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाया जा सकता है.''

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

हरियाणा में कोविड​​​​-19 के मामलों में गुरुवार को भारी बढ़ोतरी देखने को मिली. राज्य में लंबे वक्त के बाद एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के सात हजार से ज्यादा मामले आए. हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राज्य में संक्रमण के 7,591 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को कोविड 19 की वजह से महामारी से दो और लोगों की मौत हो गई.

हरियाणा में मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही कोविड 19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,979 से अधिक हो गई है. 

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में कोविड-19 के 7,591 नए मामले, दो लोगों की मौत, ओमीक्रोन का कोई नया केस नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget