एक्सप्लोरर

Gurugram: मानेसर चौक पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट, कमिश्नर ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Gurugram Traffic Signal: गुरुग्राम के मानेसर चौक पर यातायात सही तरीके चलाने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास हुआ है. साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाने की तैयारी की जा रही है.

Traffic Signal Light: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर चौक पर अब बहुत जल्द ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगने जा रही है. इसके साथ-साथ आईएमटी चौक पर फुटपाथ भी बनाया जाएगा. जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.  गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर सेक्टर-1 के पास आईएमटी चौक पर यातायात को सुचारू यूपी से चलाने के ट्रैफिक लाइटें लगाई जाऐंगी. इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण भी करवाया जाएगा. इस काम के लिए राहगिरी फाउंडेशन जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है.

गुरुग्राम मानेसर नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने नगर निगम के अधिकारी, आईएमटी असोसिएशन, मीवा, राहगिरी फाउंडेशन व मानेसर सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों सहित अन्य स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. मानेसर नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आईएमटी चौक के सौंदर्यीकरण और अन्य कामों के लिए स्टेकहोल्डर्स का सुझाव जरूर लिया जाना चाहिए. स्थानीय होने की वजह से उन्हें इलाके की समस्याओं की समझ ज्यादा है. स्टेकहोल्डर्स ने कहा कि आईएमटी चौक पर पीक आवर्स में ट्रैफिक की समस्या ज्यादा होती है.

चौक पर यातायात का दबाव काफी अधिक होता है. यहां पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की जरूरत है. गुरुग्राम से मानेसर आने वाली तरफ आईएमटी चैक पर रेहड़ी वाले अतिक्रमण करते है, जिससे यहां ट्रेफिक मूवमेंट धीमा होता है. इस पर कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. स्थानीय लोगों ने अपने सुझाव में कहा कि आईएमटी चौक से मानेसर गांव की ओर जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने की जरूरत है, जिससे यहां फुटपाथ का निर्माण हो और पैदल यात्री इसका प्रयोग कर सकें.

ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के लिए लगाए गए पोल

राहगिरी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के लिए पोल लगा दिए गए हैं. एक सप्ताह के भीतर यहां पर लाइट भी लगा दी जाऐंगी. रोड पर पेंट से मार्किंग, फ्लाईओवर की दीवारों पर पेंटिंग करवा दी गई है. फुटपाथ के निर्माण या किसी भी प्रकार का स्ट्रक्चरल बदलाव अभी नहीं किया गया है. यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों के सुझाव के बाद ही यहां पर कुछ स्ट्रक्चरल बदलाव किए जाऐंगे. इस पर निगम कमिश्नर ने निर्देशित किया कि एनएचएआई,नगर निगम, मीवा, आरडब्ल्यूए अधिकारी और पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त दौरा करके ही स्थाई निर्माण या बदलाव का निर्णय लिया जाएगा. नगर निगम मानेसर में आयोजित बैठक में  नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर दिनेश कुमार, सुपरिडेंटेंट इंजिनियर विजय ढ़ाका, एक्सईएन नवीन धनखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहें. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Harrdy Sandhu: दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से घबराए सिंगर हार्डी संधू, कंसर्ट किया कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget