एक्सप्लोरर

Gurugram School Bus News: गुरुग्राम में एक प्राइवेट स्कूल की बस में मिले Condoms, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

Haryana News: गुरुग्राम के प्राइवेट स्कूलों की बसों की जांच के लिए 1 से 22 दिसंबर तक चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बसों में की खामियां पाए जाने के बाद उन स्कूलों को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है.

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक निजी स्कूल बस की फर्स्ट एड बॉक्स से कंडोम (Condoms) और एक्सपायर्ड लोशन और पेन किलर टेबलेट का एक पैकेट बरामद किया गया है. सरकारी अधिकारियों द्वारा चलाए जाने वाले नियमित निरीक्षण के दौरान जब गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 56 की एक निजी स्कूल की स्कूल बस (School Bus) के फर्स्ट एड बॉक्स की जांच (Inspection) की गई तो उससे यह सारी चीजें बरामद हुई है. 

स्कूल बस में मिले कंडोम और एक्सपायरी दवाइयां
बादशाहपुर अनुविभागीय मजिस्ट्रेट सतीश यादव के नेतृत्व में निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया जा रहा था. जब निरीक्षण करने वाली टीम  गुरुग्राम के सेक्टर 56 में बसों की चेकिंग करने लगी तो स्कूल की 11 बसों में से एक में कंडोम पाए गए. इसके अलावा फरवरी 2021 में एक्सपार्यड हो चुका लोशन और पेन किलर टेबलेट भी वहां पाई गई. जिसकी अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी.

बसों की कलर कोडिंग भी नहीं की गई

निजी स्कूल बसों में इसके अलावा भी कई खामियां पाई गई एक बस की खिड़की टूटी हुई थी तो एक बस में सीट से लोहे की स्प्रींग निकली हुई थी. इसके अलावा बसों की कलर कोडिंग भी नहीं की गई थी. कई बसों के फर्स्ट एड बॉक्स से ऐसी दवाएं बरामद हुई है जो एक से डेढ़ साल पहले एक्सपायर (Expire) हो चुकी है. लेकिन उन्हें अभी तक बदला नहीं गया है. गुरुग्राम के उपायुक्त (Deputy Commissioner) निशांत कुमार यादव ने स्कूल बस में खामियां मिलने और बस के फर्स्ट एड बॉक्स से कंडोम और एक्सपार्यड दवाइयां मिलने को लेकर स्कूल प्रशासन (School administration) को पत्र लिखकर जवाब मांगा है. उपायुक्त का कहना है कि स्कूल बस में कंडोम मिलना अपराधिक कार्य की श्रेणी में आता है. जिसकी जांच करवाई जाएगी. उपायुक्त  ने बताया कि 1 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच निजी स्कूलों की बसों की जांच की गई थी. जिन स्कूल बसों में कमियां पाई गई है उनका लाइसेंस (License) रद्द किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Punjab News: अकाली दल ने स्थापना के 101वें साल में किया प्रवेश, जानें- आज किस स्थिति में पहुंच गई पार्टी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget