एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने अवैध शराब के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी

Gurugram Crime News: गुरुग्राम की पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस सभी आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस सभी आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

क्राइम टीम 39 ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पहले आरोपी को क्राइम ब्रांच 39 ने गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को डीएलएफ फेज एक से चार पेटी अंग्रेजी शराब और 74 पव्वे देशी शराब बरामद किए है. पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन सरकार गांव दरेरमाथ, आनंदपुर (पश्चिम-बंगाल)  के रूप में हुई है. 

क्राइम टीम 31 ने किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे आरोपी को क्राइम ब्रांच 31 की टीम ने उद्योग विहार थाना एरिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पांच पेटी बीयर और एक स्कूटी बरामद की है. पकड़े गए आरोपी की पहचान निरंजन कुमार निवासी गांव भतरंधा, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है.

क्राइम टीम 40 ने किया काबू

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की तीसरे आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 की टीम ने थाना एरिया डीएलएफ फेज एक थाना एरिया से गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम में पकड़े गए आरोपों से 142 पाव अवैध देशी शराब बरामद की है. पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी गांव मकुना जिला सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है. 

क्राइम टीम मानेसर ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बीकन ने बताया कि चौथे आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने थाना खेड़की डोला एरिया से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी से क्राइम ब्रांच की टीम ने 175 पव्वा अवैध देशी शराब व 42 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गांव बढ़ा, गुरुग्राम के रूप में हुई है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने पालम विहार से किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की पांचवें आरोपी को क्राइम ब्रांच पालम विहार ने थाना पालम विहार एरिया से गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 250 पव्वा अवैध देशी शराब व 01 कार बरामद की है. आरोपी की पहचान साहिल निवासी महम, रोहतक के रूप में हुई है.

क्राइम टीम पालम विहार ने आरोपी को किया काबू

प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा की छठे आरोपी को क्राइम ब्रांच पालम विहार की टीम ने थाना पालम विहार एरिया से 150 पव्वे अवैध देशी शराब व 01 स्कूटी सहित काबू किया. पकड़े गए आरोपी की पहचान लालू कुमार निवासी गांव मकुना जिला सरसा (बिहार) के रूप में हुई है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 09 पेटी, 833 पव्वे अवैध शराब, 01 कार व 02 स्कूटी बरामद की पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए सभी 06 आरोपियों के कब्जा से कुल 09 पेटी, 833 पव्वे अवैध शराब, 01 कार व 02 स्कूटी बरामद की गई है.

दो आरोपियों पहले भी हैं मामले दर्ज 

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सतीश कुमार पर एक्साइज एक्ट के तहत 02 मामले थाना डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम में दर्ज हैं और आरोपी मिथुन पर एक्साइज एक्ट के तहत एक मामला थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में दर्ज है. प्रवक्ता सुभाष बॉक्स ने बताया की गुरुग्राम पुलिस की क्राइम टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद किए जाने के मामले में अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है पकड़े गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Ram Rahim News: राम रहीम फिर मिली पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से आएगा बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget