एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में हुक्का बार पर बैन, धारा 144 लागू, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Gurugram Hookah Bar Ban: गुरुग्राम में हुक्का बार, रेस्टोरेंट और होटल सहित ऐसे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, जहां पर हुक्का पिलाया जाता है, उन पर बैन लगाते हुए सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है.

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में जिला प्रशासन ने शहर में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के लिए सीआरपीसी (CRPC) की धारा 144 लागू कर दी है. गुरुग्राम के जिलाधीश निशांत कुमार यादव (Nishant Kumar Yadav) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर संचालित हुक्का बार में परोसे जाने वाले तंबाकू में निकोटीन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

निशांत कुमार यादव ने कहा कि शहर को निकोटीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से हुक्का बार, रेस्टोरेंट और होटल सहित ऐसे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, जहां लोग हुक्का से तंबाकू पीने के लिए इकट्ठा होते हों, जो व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया जाता है, वहां यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, जो अगले आदेशों तक प्रभावी रहेंगे. हालांकि, यह प्रतिबंध गैर-व्यावसायिक और व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पारंपरिक हुक्का पर लागू नहीं होगा. 

युवा पीढ़ी निकोटिन युक्त तंबाकू से रहे दूर

इसके साथ-साथ जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने कहा कि शरीर को हानि पहुंचाने वाले निकोटिन का सेवन शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है, जितना हो सके उतना निकोटिन का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी जिन हुक्कों में निकोटिन वाला तंबाकू यूज किया जाता है, उसे पीने का शौक पाल चुके हैं, लेकिन यह शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक है, जितना हो सके युवा पीढ़ी इनसे दूर रहे.

हुक्का बार पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गुरुग्राम जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि गुरुग्राम में कई बार हुक्का बार पर कार्रवाई की गई है. अभी पिछले दिनों ही गैरतपुर बास इलाके में पुलिस ने छापा मारकर कैफे में चल रहे हुक्का बार का भंड़ाफोड़ किया था. मौके से अवैध शराब भी बरामद की गई थी. 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: 'हरियाणा का भैंसवाल गांव भी पाकिस्तान से ऊपर', जानें- कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget