एक्सप्लोरर

Gurugram Fire Breaks: गुरुग्राम में मकान में अचानक लगी आग, घर के अंदर फंसी महिला की ऐसे बची जान

Gurugram Fire News: गुरुग्राम में एक मकान में आग लगते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए. साथ ही लोगों ने फोन करके फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी.

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर 7 के एक मकान में बुधवार को अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद मकान में एक महिला फंस गई, जिसको आस-पड़ोस और फायर विभाग की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी, जब महिला घर में ही काम कर रही थी.

वहीं आग लगने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए. इसके बाद आस-पास के लोगों ने फोन करके फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बचाव कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

लोगों की सूझ-बूझ से बची महिला की जान

इसके बाद फायर विभाग की टीम ने महिला को सकुशल घर से बाहर निकाल लिया. फायर विभाग के ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि जैसे ही फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली, तुरंत फायर विभाग कर्मी मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले महिला को घर से बाहर सकुशल निकाला गया. फिर आग पर भी कुछ ही देर में काबू पा लिया गया. फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि आस-पास के रहने वाले लोगों की सूझबूझ के चलते ही महिला की जान बचाई सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

मौके पर फायर विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं

फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर आईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. इसके अलावा शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का कारण लगता है. इसके साथ-साथ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग का धुआं दूसरे फ्लोर पर पहुंच गया था और फैलता ही जा रहा था.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Gurugram Fraud News: गुरुग्राम में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 100 लोगों को बना चुके थे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget