एक्सप्लोरर

Haryana News: विदेशियों को धोखे से लूटने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ठगी का तरीका जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

गुरुग्राम साइबर क्राइम थाना प्रभारी इस्पेक्टर जयबीर सिंह को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है पुलिस वहां काम कर रहे लोगों कागज नहीं दिखा पाए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Haryana News: पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने सुशांत लोक दो में किराए के घर में चलाए जा रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रत्येक व्यक्ति से ठगे जाते थे 300 से 500 डॉलर
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों पर विदेशी नागरिकों को अमेरिका की बड़ी आईटी कंपनियों की ओर से लैपटॉप और डेस्कटॉप से मालवेयर हटाने के बहाने वॉयसमेल और मैसेज का इस्तेमाल करके ठगने का आरोप है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रत्येक पीड़ित से कथित तौर पर 300 से 500 डॉलर ठगे है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने कॉल सेंटर परिसर में छापेमारी की और जब वहां के कर्मचारी अपने काम से संबंधित कोई दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सके तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 

आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले छह से सेंटर चलाया जा रहा था. इसमें काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन के अलावा 12 रुपये डॉलर कमीशन भी दिया जाता था. पुलिस ने मौके से संचालक विजय त्रिपाठी सहित जिन 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान कार्तिक, आतिफ,इस्माइल, अंबरीश,गुरुंग, एलेक्स चांग, नासिर, अब्दुल्ला, ललित शर्मा, मिरनाना पनमयी,मरसी सोलो और लुंगयली गोनमें के रुप में हुई सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

फर्जी कॉल सेंटर में और कौन-कौन शामिल था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 12 लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है. मुख्य आरोपी विजय त्रिपाठी उत्तरप्रदेश के मेरठ का रहने वाला है. जो पिछले कई सालों से गुरुग्राम में रह रहा था. पिछले कुछ सालों में 30 से ज्यादा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ने का मामले सामने आ चुके है. 

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी नहीं रोकेंगे भारत जोड़ो यात्रा, बोले- 'यात्रा रोकने के लिए बहाने ढूंढ रही सरकार'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget