एक्सप्लोरर

Fire Incident in Gurugram: गुरुग्राम में पार्किंग में खड़ी 3 कारों में लगी आग, जलकर हुई खाक, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Gurugram News: गुरुग्राम में पार्किंग में खड़ी तीन कारों में आग लग गई. अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साथ तीन गाड़ियों में आग लग गई. ये तीनों गाड़ियां पार्किंग एरिया में खड़ी हुई थी. गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाना एरिया की यह घटना बताई जा रही है. तीन गाड़ियों में एक साथ आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. 

तीन एसयूवी गाड़ी जलकर हुई खाक
दरअसल आज सुबह सेक्टर 46 इलाके में आग लगने से तीन एसयूवी गाड़ी जलकर खाक हो गईं. इनमें ग्रैंड विटारा, ब्रेज़ा और टाटा हैरियर एसयूवी गाड़ी शामिल हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अग्निशमन अधिकारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि आज सुबह तीन गाड़ियों में आग लगने की खबर फायर विभाग को मिली थी जिसके बाद मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया. गाड़ियों में आग लगने के पीछे क्या  कारण है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसकी जांच पुलिस कर रही है.

आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाने के एसएचओ  राजेश यादव ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे सेक्टर 46 में घरों के बाहर पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई थी. जिसके बाद सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंच गई. फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. लेकिन तक तक तीन एसयूवी गाड़ी जलकर खाक हो गईं थी. एसएचओ  राजेश यादव ने बताया की आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी जांच कर रही है. पार्किंग एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की गाड़ियों में आग लगने का कारण क्या है. 

यह भी पढ़ें: Haryana: गुरुग्राम में कचरा प्रबंधन ठीक नहीं होने पर हुई कार्रवाई, 2 सोसायटियों में काटे हजारों के चालान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget