एक्सप्लोरर

किसानों का आंदोलन होगा तेज, 30 दिसंबर को पंजाब बंद का किया ऐलान

Punjab News: एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन और तेज होगा. केंद्र पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत किसान नेताओं ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है.

Farmers Protest: किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है. किसानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने इसकी घोषणा की. कल हरियाणा की खापें किसान भवन चंडीगढ़ में किसानों के समर्थन में ऐलान करेंगी.

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर बुधवार (18 दिसंबर) को पंजाब में किसानों ने तीन घंटे के लिए रेल लाइनों पर बैठकर ट्रेनें रोकी. पूरे पंजाब में करी 50 जगहों पर किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक ट्रेन रूट को बाधित किया.

किसानों का रेल ट्रैक पर धरना प्रदर्शन

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने धरने वाली जगह के नजदीक ही गुजरते रेल ट्रैक पर धरना दिया. किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा की सीमाओं शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. 

13 फरवरी को किसानों का दिल्ली कूच का आह्वान था लेकिन वे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा में प्रवेश नहीं कर सके थे. दिसंबर में भी किसानों ने पैदल 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए तीन बार भेजने की कोशिश की मगर वे आगे नहीं बढ़ पाए. हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. 

जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को बुधवार (18 दिसंबर) को 23 दिन हो गए हैं और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है, जिसे लेकर चिंता बढ़ गई है. वो किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनशन कर रहे हैं.

किसानों की क्या हैं मांगें?

किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, फसलों का मूल्य तय करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर करने और कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. किसानों और खेतिहर मज़दूरों के लिए पेंशन की भी मांग है. साथ ही बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने की भी मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' प्रदर्शन, कई जगहों पर ट्रेन सेवा प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget