एक्सप्लोरर

Farmer Protest: तीन कृषि कानून खत्म हुए, लेकिन किसानों की नाराजगी पूरी तरह से दूर नहीं हुई

Farmer Protest: मोदी सरकार की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया गया है. लेकिन सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा कायम है.

Farmer Protest: केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का एलान कर दिया है. लेकिन मोदी सरकार को लेकर किसानों की नाराजगी कम नहीं हुई है. आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ चली लड़ाई में हुई 700 किसानों की मौत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि उनकी जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगी.

संयुक्त किसान मोर्चा ने हालांकि पीएम मोदी के तीन कृषि कानून वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है. एसकेएम ने बयान जारी कर कहा, ''केंद्र सरकार ने किसानों के विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले लिया है. कानून को वापस लेने के लिए मोदी सरकार ने गुरु नानक देव की जंयती का दिन चुना. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं.''

बयान में आगे कहा गया, ''हम लोग सरकार के एलान पर संसदीय कार्रवाई का इंतजार करेंगे. अगर ऐसा होता है तो यह एक साल तक चली लड़ाई की शानदार जीत होगी. हालांकि इस दौरान 700 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. इससे बचा जा सकता था. लखीमपुर की घटना से भी बचा जा सकता था.''

किसानों की मांग अभी बाकी

एसकेएम ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि आंदोलन सिर्फ तीन कृषि कानूनों के बारे में नहीं था. एसकेएम ने कहा, ''किसान आंदोलन सिर्फ तीन कृषि कानूनों के बारे में नहीं था. इसमें सभी किसानों की सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानून की मांग भी शामिल है. यह मांग अभी बाकी है. हम सारी बातों पर विचार करेंगे और जल्द ही आगे के फैसले की जानकारी देंगे.''

बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुई थी. पंजाब और हरियाणा से हजारों किसानों ने आकर दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर डेरा जमा लिया था. किसान सर्दी, गर्मी और बारिश सभी मौसम में बॉर्डर पर जमे रहे. मोदी सरकार को आखिरकार किसानों की मांग के आगे झुकना पड़ा और तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े.

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह का बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना तय, इस तरह हो सकता है समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम, राज्यपाल ने 5 फीसदी सीमा वाले अध्यादेश को दी मंजूरी
पंजाब में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम, राज्यपाल ने 5 फीसदी सीमा वाले अध्यादेश को दी मंजूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget