एक्सप्लोरर

Farmers Protest Timeline: नवंबर 2020 को शुरु हुआ था किसान आंदोलन, तारीखों से समझिए अब तक कब क्या हुआ?

Farmers Protest Timeline: किसानों का तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पिछले साल 25 नवंबर को शुरू हुआ था. तारीखों के आइने में समझते हैं अब तक क्या-क्या हुआ?

Farmers Protest 2020: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए, 17 सितंबर 2020 को लागू किए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया. गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले एक साल से देश भर के किसानों द्वारा मुख्य रूप से यूपीस पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था.  

बता दें कि किसानों का तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पिछले साल 25 नवंबर को शुरू हुआ, जब हजारों किसानों ने "दिल्ली चलो" अभियान के हिस्से के रूप में कानून को पूरी तरह से निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च किया था. चलिए जानते हैं इर दौरान अब तक क्या-क्या हुआ?

तीन नए कृषि कानूनों को लेकर हुए आंदोलन में अब तक क्या-क्या हुआ

5 जून 2020: भारत सरकार ने तीन कृषि विधेयकों को संसद के पटल पर रखा था.

14 सितंबर 2020:  संसद में अध्यादेश पेश किया गया.

 17 सितंबर 2020: अध्यादेश को लोकसभा से मंजूरी मिली.

 20 सितंबर 2020: राज्यसभा में भी यह ध्वनिमत से पारित हो गया.

 24 सितंबर 2020:  पंजाब के किसानों ने तीन दिन के लिए रेल रोको आंदोलन किया.

 25 सितंबर 2020: देशभर के किसानों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन शुरू किया.

27 सितंबर 2020: कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली और इसे गजट में प्रकाशित किया गया.

 25 नवंबर 2020:  राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया गया. पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया.

26 नवंबर 2020: दिल्ली आ रहे किसानों को अंबाला में रोकने का प्रयास किया गया. बात नहीं बनी और दिल्ली पुलिस ने संगठनों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी.

 28 नवंबर 2020: गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीमाओं को खाली करने के बदले किसानों को बातचीत का निमंत्रण दिया.

 29 नवंबर 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इन कानूनों और अपनी सरकार को कृषि व किसान हितैषी बताया.

 3 दिसंबर 2020: पहली बार सरकार और किसानों के बीच बैठक हुई, पर बेनतीजा रही.

 5 दिसंबर 2020: दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही.

 8 दिसंबर 2020: किसानों ने भारत बंद का आयोजन किया.

 11 दिसंबर 2020: भारतीय किसान यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में तीनों कृषि कानूनों को चुनौती दी.

 13 दिसंबर 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किसान आंदोलन के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश होने की बात कही.

21 दिसंबर, 2020: किसानों ने सभी विरोध स्थलों पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की.

30 दिसंबर 2020: सरकार और किसान नेताओं के बीच छठे दौर की बातचीत में कुछ प्रगति हुई क्योंकि केंद्र ने किसानों को पराली जलाने के जुर्माने से छूट देने और बिजली संशोधन विधेयक, 2020 में बदलाव को छोड़ने पर सहमति व्यक्त की.

4 जनवरी  2021: सरकार और किसान नेताओं के बीच सातवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही क्योंकि केंद्र कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए सहमत नहीं था.

7 जनवरी.2021: सुप्रीम कोर्ट 11 जनवरी को नए कानूनों और विरोध के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हुआ.

11 जनवरी  2021: सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के विरोध से निपटने के लिए केंद्र को फटकार लगाई. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह गतिरोध को हल करने के लिए भारत के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करेगी.

12 जनवरी 2021: सुप्रीम कोर्ट ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी और सभी हितधारकों को सुनने के बाद कानूनों पर सिफारिशें करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया.

26 जनवरी  2021: गणतंत्र दिवस पर, कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर 26 जनवरी को किसान संघों द्वारा बुलाई गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए. सिंघू और गाजीपुर के कई प्रदर्शनकारियों द्वारा अपना मार्ग बदलने के बाद, उन्होंने मध्य दिल्ली के आईटीओ और लाल किले की ओर मार्च किया, जहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया, जबकि कुछ किसानों ने सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों पर हमला किया. लाल किले पर, प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग खंभों और दीवारों पर चढ़ गया और निशान साहिब का झंडा फहराया. हंगामे में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई.

19 नवंबर 2021: पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही.

ये भी पढ़ें

PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश में चुनावी मिशन पर पीएम मोदी, बुंदेलखंड को आज देंगे करोड़ों की सौगात

Kisan Ekta Morcha ने पीएम मोदी के फैसले को करार दिया अपनी जीत, कहा- हम सफलता के रास्ते पर हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget