एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा हत्याकांड में अपडेट, मेघा नाम की संदिग्ध गिरफ्तार, अभी तक नहीं मिला शव

Divya Pahuja Murder Case Update: गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि अभिजीत ने मेघा को साजिश में शामिल किया था और दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी थी. दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हुई हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. सोमवार को गुरुग्राम पुलिस की क्राइम टीम ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मेघा के रूप में हुई है. मेघा से पूछताछ जारी है. अब छह टीमें तैनात की गई हैं. पंजाब में दो टीमें तैनात की गई हैं. हालांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है. हत्या की पूरी योजना अभिजीत ने बनाई थी.

पुलिस ने बताया कि अभिजीत ने मेघा को साजिश में शामिल किया था और शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी थी. दो अन्य आरोपियों बलराज गिल और रवि को पकड़ने के लिए छापेमारी अभी भी जारी है, जिन्होंने अभिजीत को शव को ट्रांसपोर्ट करने में मदद की थी. चूंकि शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है, एक बार जब दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, तो इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट हो जाएगी कि उसे पहले जहर दिया गया था या गोली मारकर हत्या की गई थी.

पुलिस ने क्या बताया?

  • तीन जनवरी को थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में एक सूचना होटल सिटी पॉइंट नजदीक बस स्टैंड, में किसी महिला की हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई. सूचना पाकर थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां पर ज्ञात हुआ की होटल में दिव्या निवासी बलदेव नगर, गुरुग्राम उम्र-27 वर्ष की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है. मृतिका की बहन की शिकायत पर थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया.
  • अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में मुख्य आरोपी अभिजीत, ओमप्रकाश और हेमराज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में एक महिला आरोपी को आज 8 जनवरी को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की. आरोपी महिला की पहचान मेघा निवासी गांव मित्राऊ एक्सटेंशन नजफगढ़, दिल्ली उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई.
  • पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला ने दिव्या पाहुजा की हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतका के दस्तावेज और निजी सामान को छुपाने/फेंकने में मुख्य आरोपी अभिजीत की मदद की थी. उपरोक्त अभियोग में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
  • आरोपी युवती को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. रिमांड के दौरान इस युवती की इस घटना में संलिप्तता और हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतका के दस्तावेज और निजी सामा बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी. साथ ही नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी अभियोग अनुसंधानाधीन है.

होटल सिटी पॉइंट में हुई थी हत्या

बता दें कि 27 साल की दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को यहां होटल सिटी पॉइंट के मालिक अभिजीत सिंह ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार, दिव्या और अभिजीत रिलेशनशिप में थे और हत्या उसी होटल के कमरा नंबर 111 में हुई थी. पुलिस को अभी तक दिव्या का शव नहीं मिला है. आशंका जताई जा रही है कि शव को पंजाब में कहीं फेंक दिया गया है. हत्या के सिलसिले में तीन लोगों - अभिजीत, ओम प्रकाश और हेमराज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस अभी भी दो अन्य आरोपियों बलराज और रवि बंगा की तलाश कर रही है. तीनों आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड हैं.

ये भी पढ़ें- Haryana: हरियाणा में अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने खटखटाया HC का दरवाजा, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने खटखटाया HC का दरवाजा, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती
Punjab: नूरपुर बेदी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, 'भाई के कत्ल का बदला लिया…' वीडियो में युवक ने कबूला मर्डर
नूरपुर बेदी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, 'भाई के कत्ल का बदला लिया…' वीडियो में युवक ने कबूला मर्डर
Punjab: लुधियाना में रिटायर्ड फौजी ने बेटे को सड़कों पर दौड़ाकर मारी गोली... बाद में खुद भी निगला ज़हर
लुधियाना में रिटायर्ड फौजी ने बेटे को सड़कों पर दौड़ाकर मारी गोली... बाद में खुद भी निगला ज़हर
Punjab News: मनीला में फरीदकोट की महिला की गोली मारकर हत्या, फाइनेंस कलेक्शन के दौरान हुआ हमला
मनीला में फरीदकोट की महिला की गोली मारकर हत्या, फाइनेंस कलेक्शन के दौरान हुआ हमला

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget