एक्सप्लोरर

Air Pollution in Haryana: हरियाणा की हवा में घुला ‘जहर’, गुरुग्राम, फरीदाबाद के बाद ये अब शहर भी प्रदूषण की चपेट में

Haryana Pollution Today: फिलहाल अगर दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ता है तो हरियाणा के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है. सरकार अब विंटर एक्शन प्लान के जरिए वायु प्रदूषण पर कंट्रोल करेगी.

Haryana News:राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब पड़ोसी राज्य हरियाणा को भी सता रहा है. यहां के कुछ शहर भी प्रदूषण की चपेट में आ गए है. गुरुग्राम की अगर बात करें तो यहां AQI 249 पहुंच गया है. फरीदाबाद का AQI 200 पहुंच चुका है. वहीं बहादुरगढ़ का AQI 234, बल्लभगढ़ का AQI 217, धारुहेड़ा का AQI 177, कुरुक्षेत्र का AQI 186, मानेसर का AQI 209 पहुंच गया. दिल्ली में पिछले तीन-चार दिन से प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ा है जिसकी वजह से अब हरियाणा के शहरों में प्रदूषण हवा में जहर घोल रहा है.

विंटर एक्शन प्लान के जरिए कंट्रोल होगा वायु प्रदूषण
दिल्ली की तरह अब हरियाणा में भी बढ़ते प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए सरकार कदम उठाने वाली है. इसके लिए सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है. प्रदेश सरकार के अलग-अलग सरकारी विभागों की तरफ से ऐसे प्रयास किए जा रहे है वायु प्रदूषण जो बढ़ता जा रहा है, उसपर रोक लगाई जा सके. इसके लिए स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने प्लान तैयार किया है. जिसमें ऐसे कुछ पहलू है जिससे सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण से काफी हद से तक निजात मिल सके. पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि सर्दियों में वायु प्रदूषण में काफी इजाफा होता है. जिसको देखते हुए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया गया है.

सरकार का दावा इस बार कम जली पराली
एक तरफ जहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ खट्टर सरकार का दावा है कि इस बार प्रदेश के किसान पराली ना जलाने की घटनाओं को लेकर जागरूक हुए है. पिछले दो साल के मुकाबले इस साल पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में पराली जलाने के अब तक सिर्फ 714 मामले ही सामने आए है. 

यह भी पढ़ें: Gurugram: एक महीने से अधिक समय से नगर निगम के कर्मचारी धरने पर, कूड़े का लगा ढेर, कमिश्नर ने की बैठक

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget