एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस पार्टी को पंजाब में लग सकता है तगड़ा झटका, बीजेपी के संपर्क में हैं दिग्गज नेता

Punjab News: कांग्रेस पार्टी की कोशिश पंजाब में खुद को दोबारा मजबूत करने की है. लेकिन फिलहाल कांग्रेस के लिए मुश्किल और ज्यादा बढ़ सकती है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस राज्य में दोबारा खुद को खड़ा करने की कोशिश में लगी हुई है. लेकिन कांग्रेस पार्टी को पंजाब में जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है. संगरूर में होने वाले उपचुनाव से पहले दो और सीनियर नेता कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं. इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं के बीजेपी के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन नेताओं को कांग्रेस में अच्छा भविष्य नज़र नहीं आ रहा है. इसके अलावा कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे नेता भी अपने लिए नए विकल्प तलाश रहे हैं.

हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़ इन नेताओं को बीजेपी के पाले में लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. बीजेपी के एक नेता ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में इस बारे में पूरी स्थिति साफ हो सकती है. नाम नहीं बताने की शर्त पर इस नेता ने कहा कि कुछ सांसद, पूर्व विधायक पाला बदल सकते हैं.

अमरिंदर सिंह राजा ने खारिज किए दावे

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने हालांकि इस तरह की बातों को नकारा है. अमरिंदर सिंह राजा ने कहा, ''इस तरह की बात सिर्फ अफवाह हैं. इनमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है.''

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है. बीजेपी की कोशिश कांग्रेस के नाराज नेताओं को अपने पाले में लाकर चुनाव से पहले अच्छा ग्राउंड बनाने की है. 

Punjab से सीधे चल सकती हैं कनाडा और अमेरिका की फ्लाइट, सीएम भगवंत मान ने दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget