एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी को जान से मारने की मिल रहीं धमकियां', सिखों पर बयान को लेकर चरणजीत चन्नी का बड़ा आरोप

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी को धमकियां देना भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. बीजेपी की सरकार देश को किस तरफ ले जा रही है?

Rahul Gandhi Latest News: अमेरिका में सिख समुदाय के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है. इस बीच पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सिखों की आड़ में राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''राहुल गांधी जी ने जो कहा है, हम उनके साथ हैं. BJP सिखों की भावनाओं के साथ खेलना बंद करे. BJP सिखों की आड़ लेकर राहुल गांधी जी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. वो लगातार राहुल जी के खिलाफ बोल रही है, उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. 

'राहुल गांधी को धमकी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं'

उन्होंने आगे कहा, ''राहुल गांधी को धमकियां देना, ये भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. बीजेपी की सरकार देश को किस तरफ ले जा रही है, ये उन्हें सोचना पड़ेगा. जिन्होंने राहुल गांधी को धमकियां दी हैं, उसी समय उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी. देश के नेता प्रतिपक्ष को किस तरह से कि जो हाल तुम्हारे पूर्वजों का हुआ है, वही हाल तुम्हारा होगा. ये जो धमकियां दी गई हैं, इस पर उसी समय पर्चा हो जाना चाहिए था. हम कार्रवाई की मांग करते हैं.'' 

देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश- चन्नी

पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा, ''देश में जो मुख्य मुद्दे हैं, उससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ये सारा कुछ किया जा रहा है. मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब जो एक खेती प्रधान सूबा है. पंजाब को तहस नहस करने के लिए किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उनके खिलाफ ये काले कानून लेकर आते हैं.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''सरकार चाहती है कि इस पंजाब में खेती न हो इसलिए किसानों को परेशान किया जा रहा है, उनके बिजनेस खराब किए जा रहे हैं. उनकी फसलें उठाई नहीं जा रही हैं. ये सारा कुछ पंजाब और पंजाबियत और सिखों को खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश है.'' 

कांग्रेस नेता बीजेपी को घेरते हुए कहा, ''ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि राहुल गांधी बाहर जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं. प्रधानमंत्री बाहर जाकर क्या-क्या बोलते हैं, इसपर भी जरा देख लें. चाइना में जाकर ये कहा था कि भगवान बचाए, पता नहीं पिछले जन्म में क्या पाप किए थे कि इंडिया में पैदा हो गए.'' 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''ये मैंने नहीं बोला ये बीजेपी के जो आज प्रधानमंत्री हैं, उन्होंने चीन में जाकर बोला था. चाइना भी बाहर का देश है. बात अंदर और बाहर की नहीं है. आज मीडिया का दायरा इतना बड़ा है कि बात यहां करो या बाहर करो. बात तो चारों तरफ फैलती है.''

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पंजाब के CM भगवंत मान बोले- 'AAP सुप्रीमो को मिली जमानत ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget