एक्सप्लोरर

Punjab News: जेल से अस्पताल लाए गए नवजोत सिंह सिद्धू,इस दिक्कत की वजह से चंडीगढ़ पीजीआई में हुए भर्ती

रोडरेज केस में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लीवर से संबंधित समस्याओं के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर के हेपेटोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया.

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू (58) की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई. दोपहर में सिद्धू को पीजीआईएमईआर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें पटियाला जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में और भी जांच किये जाने की उम्मीद है.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख अध्यक्ष द्वारा एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था. जहां पर उन्हें साल 1998 के रोडरेज के एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक साल की कैद की सजा सुनाई थी, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. सिद्धू को दो सप्ताह पहले जांच के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था. 

Navjot Singh Sidhu पटियाला सेंट्रल जेल में क्लर्क बने, दिन में पांच घंटे करना होगा काम

वकील ने विशेष आहार का किया था अनुरोध

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा था कि सिद्धू ने जेल में एक विशेष आहार का अनुरोध किया था, वकील के अनुसार सिद्धू, गेहूं से बनी वस्तुएं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य वस्तुएं नहीं खा सकते हैं. वर्मा ने कहा था वह जामुन, पपीता, अमरूद, डबल टोंड दूध और ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं जिनमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट न हों. कांग्रेस नेता सिद्धू एम्बोलिज्म से काफी परेशान हैं और उन्हें लीवर की बीमारी है. साल 2015 में सिद्धू ने दिल्ली के एक अस्पताल में एक्यूट डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) का भी इलाज कराया था. डीवीटी एक गहरी नस में रक्त के थक्के के कारण होता है जो सामान्य रक्त प्रवाह में को रोकता है. 

Punjab News: पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के लिए चंडीगढ़ PGI पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget