एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हरियाणा में BJP-JJP का गठबंधन टूटने पर भूपेंद्र हुड्डा का निशाना, 'मालूम था सबको एक दिन बेवफा...'

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री बदलने पर दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है. विधानसभा में उन्होंने शायरी के जरिए हमला बोला.

Haryana: हरियाणा में साढ़े चार साल से चला आ रहा बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन मंगलवार को टूट गया. मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. वहीं उनकी जगह नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की सत्ता संभाली. अभी विधानसभा में नए सीएम नायब सिंह सैनी का फ्लोर टेस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने बहुमत हासिल कर लिया है. लेकिन, उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक विधानसभा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटने पर शायरी के जरिए जोरदार तंज कसा. 

‘मालूम था सबको एक दिन बेवफा यार बदलेंगे’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मालूम था सबको एक दिन बेवफा यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा, किरदार बदलेंगे, तुम CM बदलते रहना, हम एक दिन पूरी सरकार बदलेंगे." इससे पहले मंगलवार को बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन तोड़कर और मुख्यमंत्री बदलकर चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है. इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में विफल गठबंधन की सरकार चल रही थी, जिससे जनता का पूरी तरह मोहभंग हो चुका था.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी साढ़े 9 साल की विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. इसलिए ठीक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बदलने पड़े. बीजेपी को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. प्रदेश में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करके जल्द विधानसभा चुनाव करवाने चाहिए.

‘जनता ने झांसा देने के लिए तोड़ा गठबंधन’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने किसी नीति या जनहित के लिए नहीं बल्कि सत्ता सुख भोगने के लिए यह गठजोड़ किया था. आज दोनों दलों ने जनता को फिर से झांसा देने के लिए गठबंधन तोड़ लिया है. सच्चाई यह है कि जिस समझौते के तहत बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन किया था, उसी समझौते के तहत यह गठबंधन तोड़ा गया है. दोनों दल आज भी अंदरखाने एक ही हैं. लेकिन चुनाव में सत्ता विरोधी वोटों को बांटने के लिए अलग-अलग लड़ने का ड्रामा करेंगे. मिलीभगत के इस खेल को हरियाणा की जनता अब समझ चुकी है.

यह भी पढ़ें: Haryana Floor Test Live: सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत प्रस्ताव, JJP के 4 विधायक भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget