एक्सप्लोरर

Punjab Election: कांग्रेस को लगा एक और झटका, विधायक गोल्डी ने अमरिंदर सिंह की पार्टी ज्वाइन की

Punjab News: लव कुमार गोल्डी को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है. गोल्डी ने अब कांग्रेस को छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस ज्वाइन कर ली है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी को झटके लगने का दौर जारी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के गढ़शंकर से दो बार के विधायक लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए. गोल्डी ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की वजह से उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया.

गोल्डी ने पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हमेशा विश्वास रहा है. उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों को विश्वास में लेने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है.

गोल्डी ने कांग्रेस के भीतर छिड़ी आपसी जंग को भी मुद्दा बनाया. गोल्डी ने कहा कि ''पंजाब को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि उनके उत्तराधिकारी पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. कांग्रेस गृहयुद्ध की स्थिति में है.''

अमरिंदर सिंह ने किया गोल्डी का स्वागत

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गोल्डी का पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया. अमरिंदर सिंह ने एक विशेष संदेश में कहा कि ''गोल्डी गढ़शंकर के एक राजनीतिक परिवार से थे, जिनका देश की स्वतंत्रता और राज्य के कल्याण के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा.''

बरनाला के नगर पार्षद धरम सिंह फौजी भी अपने समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया है. हालांकि अभी तक बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab News: ईडी की कार्रवाई को चरणजीत चन्नी ने बंगाल चुनाव से जोड़ा, कहा- परेशान करने की हो रही है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget