एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ को लेकर पंजाब-हरियाणा आमने सामने, पंजाब सरकार के प्रस्ताव के जवाब में आज हरियाणा में विधानसभा का विशेष सत्र

चंडीगढ़ पर हक को लेकर पंजाब और हरियाणा भिड़ गए हैं. इस मुद्दे पर आज हरियाणा विधानसभा में विशेष सत्र भी होने जा रहा है.

चंडीगढ़ पर किसका हक है ?पंजाब का कि हरियाणा का? इस सवाल पर दोनों राज्यों में सियासी तलवारें खिंच गई हैं. वहीं इस मसले पर आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सबसे अहम बात ये है कि इस मुद्दे पर हरियाणा में सरकार और विपक्ष राजनीतिक तौर पर एकजुट दिख रहा है. गौरतलब है कि दिल्ली के हरियाणा भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव को समर्थन देने का एलान किया गया.

चंडीगढ़ पर हक के विवाद को पंजाब सरकार ने दी हवा

बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि अगर प्रस्ताव असेंबली में आएगा जो हरियाणा के समर्थन में रहेगा और हम उसका भरपूर समर्थन करेंगे,पंजाब के प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है. गौरतलब है कि इस विवाद को पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने हवा दी है. दरअसल पंजाब विधानसभा में 1 अप्रैल को प्रस्ताव पारित किया था कि चंडीगढ़ पंजाब को सौंपा जाए. इसमें मान सरकार को कांग्रेस की पंजाब इकाई और अकाली दल का भी साथ मिला.

सिद्धू ने ट्वीट कर कहा चंड़ीगढ़ पंजाब का ही रहेगा

वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि, पंजाब के 27 गाँव उजाड़ कर बनाया हुआ चंडीगढ़, पंजाब का था, है और रहेगा… कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना …चण्डीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के दरियाई पानी पे निशाना है.

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद चंडीगढ़ को लेकर खड़ा हुआ विवाद

गौरतलब है कि इस ताजा विवाद ने केंद्र सरकार के एक नोटिफिकेशन के बाद सिर उठाया जिसमें चंडीगढ़ के 22 हजार कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की कैटगरी में डाल दिया गया. इसके बाद मान सरकार ने चंडीगढ़ पर दावा ठोक दिया. वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसे पंजाब सरकार की साजिश बताया है.

वैसे बता दें कि चंडीगढ़ इस समय पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी तो है ही, साथ में केंद्र शासित प्रदेश भी है.इस पर हक को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद काफी पुराना है लेकिन इस बार उसने नया रंग ले लिया है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: आम आदमी का बजट बिगड़ा, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में क्या है तेल की नई कीमत

Haryana Politics: अशोक तंवर के AAP में शामिल होने पर सीएम खट्टर बोले- 'ऐसे लोग दर-दर भटकते हैं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget