एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: नीलम की गिरफ्तारी पर CM खट्टर बोले- 'इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी...'

Lok Sabha Security Breach: सीएम खट्टर ने कहा है कि सुरक्षा में सेंध लगाने में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. नीलम के परिवार के सदस्यों ने कहा था कि वह पहले कई आंदोलनों में भाग ले चुकी है.

CM Manohar Lal Khattar On Sansad Security Breach: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गुरुवार (14 दिसंबर) को कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. संसद भवन के बाहर बुधवार (13 दिसंबर) को प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार दो लोगों में शामिल हरियाणा निवासी नीलम को लेकर पूछ गए सवाल पर सीएम खट्टर ने कहा कि इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी क्योंकि जांच जारी है.

सागर शर्मा और मनोरंजन डी नामक दो लोग बुधवार को शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और उन्होंने 'केन' से पीली गैस को फैलाते हुए नारेबाज़ी की. हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. लगभग उसी समय संसद भवन के बाहर अमोल शिंदे और नीलम ने केन से लाल और पीले रंग का धुआं फैलाते हुए 'तानाशाही नहीं चलेगी' आदि नारे लगाए.

विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से होगा शुरू 
संसद में सुरक्षा चूक की घटना के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा उपायों की समीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो स्वाभाविक है कि सुरक्षा कड़ी करनी पड़ती है. राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार (15 दिसंबर ) से शुरू होगा. उन्होंने कहा, “हमारी सुरक्षा एजेंसियां भी इसको देख रही हैं.”

'किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा'
मुख्यमंत्री ने कहा, “एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. यह 2001 में संसद पर किए गए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन हुई. निश्चित रूप से इस घटना के पीछे राष्ट्रविरोधी लोग और संगठन हैं और (कुछ) लोग पकड़े गए हैं.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा में सेंध लगाने में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. जींद जिले के एक गांव की रहने वाली नीलम के परिवार के सदस्यों ने कहा था कि वह पहले किसान आंदोलन सहित कई आंदोलनों में भाग ले चुकी है.

विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, 'यह बहुत गंभीर घटना है, विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं.' इस बीच, जींद के उछाना गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए, किसान नेता आजाद पालवा ने कहा, 'हम चाहते हैं कि नीलम को रिहा किया जाए और उसके खिलाफ कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले को वापस लिया जाए.'

ये भी पढ़ें: Punjab: बेअदबी की घटना पर सुखबीर बादल ने मांगी माफी तो CM मान बोले, 'गुनाहों के लिए नहीं मिलती...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget