एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में जल्द चुनाव होने की अटकलों पर CM मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Haryana Politics: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनके राज्य में चुनाव अपने समय पर ही होंगे. हरियाणा में पिछला विधानसभा चुनाव 2019 अक्टूबर में आयोजित कराया गया था.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शनिवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation One Election) एक बेहतर प्रस्ताव है. सीएम खट्टर ने इसके साथ ही हरियाणा में जल्द चुनाव होने की अटकलों को खारिज कर दिया. खट्टर ने पत्रकारों से कहा कि लगभग हर कोई लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के विचार से सहमत है.

सीएम खट्टर ने कहा, ‘‘यह एक अच्छा प्रस्ताव है. यह विचार सामने आया है और लगभग हर कोई इससे सहमत है. अंतत: फैसला दिल्ली में होगा.’’ सीएम खट्टर ने कहा कि फिलहाल चुनाव अलग-अलग होंगे. उन्होंने साथ ही जोर देकर कहा कि हरियाणा में चुनाव अपने समय पर ही होंगे. 

हरियाणा में अगले साल होंगे चुनाव
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित है. पिछले महीने देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावना तलाशने के लिए केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था, जिसके बाद से कुछ राज्यों में अगले साल आम चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने की अटकलें तेज हो गई.

इन दलों से मांगा जाएगा सुझाव
इस समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को हुई थी. इस समिति ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों, राज्यों की सत्तारूढ़ पार्टियों, राजनीतिक दल जिनके संसद में प्रतिनिधि हैं और साथ ही राज्य के मान्यता प्राप्त दलों को न्योता देने का फैसला किया. ताकि देश में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर उनके सुझाव लिए जा सकें.

2019 में हुए थे विधानसभा चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुई थी. 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इसने जननायक जनता पार्टी और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई थी. इसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद की  शपथ ली  थी जबकि जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया था.

ये भी पढ़ें- SYL Canal Dispute: पंजाब में गरमाया एसवाईएल का मुद्दा, सीएम मान के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget