एक्सप्लोरर

Punjab Politics: ‘आग से मत खेलो’ पंजाब सीएम की विपक्ष को दो टूक, कम्युनल सेंटीमेंट पर बोले- ‘शांति भंग करने…’

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति का फायदा उठाते हुए विपक्षी पार्टियां सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मैं हर मिनट पंजाब पर नजर रख रहा हूं. राज्य की स्थिति का फायदा उठाते हुए विपक्षी पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. सीएम मान ने कहा कि वो पंजाब में साम्प्रदायिक आग भड़का कर पंजाब को उबालने की कोशिश करने वाले विरोधियों के सपने को कभी सच नहीं होने देंगे.

ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि वो पंजाब में 3 करोड़ शांतिप्रिय लोगों को विश्वास दिलाना चाहते है कि राज्य में किसी को सांप्रदायिक सद्भाव को खराब नहीं होने देंगे. उनकी सरकार राज्य में हर चीज पर कड़ी निगरानी रख रही है.

विपक्ष पर सीएम मान ने लगाए आरोप
आपको बता दें कि विपक्षी दलों द्वारा सीएम भगवंत मान पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज ना करने और उसके साथी लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करने को लेकर निशाना साध रहे है, जिसपर सीएम मान ने कहा कि यह शर्मनाक है कि राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उसे हवा दी जाती है. विपक्षीदल राज्य में सांप्रदायिक भावनाओं को हवा देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे है. वही सीएम मानने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अजनाला कांड की जानकारी दी थी, और उन्हें पंजाब की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया था. साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की थी.

मान के बयान पर बाजवा की प्रतिक्रिया
सीएम भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सांप्रदायिक उन्माद के लिए विपक्षी दलों को दोष देना गलत है. जबकि सरकार सांप्रदायिक ताकतों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल हुई है. बाजवा के कहा कि अजनाला की घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोट आई थी इसके बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई. पंजाब सरकार अगर पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.  

यह भी पढ़ें: दुबई से चोरी छुपे चंडीगढ़ लेकर आया 18 किलो सोने की ईंटे, फिर ऐसे फंसा कस्टम विभाग के चंगुल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget