एक्सप्लोरर

Punjab News: CM भगवंत मान बोले, 'हठ छोड़कर MSP पर किसानों से बात करे केंद्र सरकार'

Farmers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से किसानों की एमएसपी मांग पर बातचीत करने का आग्रह किया है. किसान 13 फरवरी से दिल्ली कूच कर रहे हैं और भूख हड़ताल पर हैं.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (19 सितंबर) को केंद्र से आग्रह किया कि वह अपनी ‘‘हठ’’ छोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत करे. सीएम मान ने कहा कि किसानों से बात करना केंद्र का कर्तव्य है और किसी भी मुद्दे का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही हो सकता है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘किसानों से बात करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है. किसी भी मुद्दे का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही हो सकता है. केंद्र सरकार को अपनी हठ छोड़ देनी चाहिए.’’ किसान अपने दिल्ली कूच को सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं.

'तीन बार पैदल दिल्ली कूच करने का किया प्रयास'
पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल केंद्र पर किसानों की मांगें मानने का दबाव बनाने के लिए 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर हैं. छह से 14 दिसंबर के बीच 101 किसानों के एक जत्थे ने तीन बार पैदल दिल्ली कूच करने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया.

'समस्याओं का निकालना चाहिए समाधान'
हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि पंजाब की आप सरकार को राज्य के किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए. पिछले सप्ताह सैनी ने कहा था कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है और उन्होंने पंजाब सरकार से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया था.

नहीं होनी चाहिए कोई समस्या
सैनी ने कहा था, ‘‘पंजाब सरकार को भी किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदने का फैसला करना चाहिए. उन्हें इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. जब ​​पंजाब में किसान मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो पंजाब सरकार को घोषणा करनी चाहिए कि वह किसानों से सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर करेगी.’’

ये भी पढ़ें: Jagjit Singh Dallewal Health: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, अनशन के 24वें दिन हुए बेहोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget